किरण माहेश्वरी नें पीड़िता को भेंट की 2 लाख रुपये की सहायता
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने आज राजसमंद जिलें के थुराबड़ ग्राम की पीड़िता महिला एवं उसके परिजनों से भेंट कर सुरक्षा का विश्वास दिलाया। किरण नें पीड़िता को दो लाख रुपयों के चेक सहायतार्थ भेंट किए। इनमें एक लाख रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिए गए हैं एवं एक लाख रुपये स्वयंसेवी संस्था द्वारा प्रदान किए गए हैं।

किरण नें मुख्यमंत्री से वार्ता कर पुरे घटनाक्रम की विस्तृत सूचना दी। मुख्यमंत्री नें घटना में लिप्त सभी आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। अभी तक कुल 42 आरोपियों को निरुद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। किरण नें कहा कि किसी भी महिला का सार्वजनिक अपमान एवं दुष्प्रेरित प्रदर्शन हत्या से भी जघन्य अपराध है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं हो सकता है।
किरण माहेश्वरी के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्माए पूर्व उपप्रधान भानु पालिवालए मान सिंह बारहटए सत्यप्रकाश काबराए महेश आचार्यए पूर्व प्रधान कमला जोशीए युवा नेता जगदीश पालीवालए नर्बदाशंकर पालीवालए सुरेश पालीवालए हितेश जोशी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता थे।