आदिवासी अंचल की समस्याओं को लेकर संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुँचे किरोड़ी

आज शहर में दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा आदिवासी अंचल की विभिन्न समस्याओं को लेकर रैली के साथ संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर बैठे। रैली में किरोड़ी के कार्यकर्ता व आदिवासी अंचल के महिला – पुरुषो की भारी तादाद थी।

 | 

आदिवासी अंचल की समस्याओं को लेकर संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुँचे किरोड़ीआज शहर में दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा आदिवासी अंचल की विभिन्न समस्याओं को लेकर रैली के साथ संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर बैठे। रैली में किरोड़ी के कार्यकर्ता व आदिवासी अंचल के महिला – पुरुषो की भारी तादाद थी।

किरोड़ी ने संभागीय आयुक्त सुबोध अग्रवाल को ज्ञापन में उदयपुर संभाग की विभिन्न तहसील क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं बताई, जिनमे वर्षों से काबिज़ आदिवासी लोग बतौर रिकार्डेड पट्टेदार एंव खादिमदार होने के बावजूद भू-प्रबन्धन विभाग द्वारा उनकी भूमियों को ‘मन्दिर माफ़ी’ के नाम से दर्ज करवा दी गई हैं।

किरोड़ी ने इन समस्या के साथही छ: पन्नो के ज्ञापन में आदिवासी लोगों की कई समस्या को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी सामने रखा था।

सम्भागीय आयुक्त ने सभी आदिवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग के अंतर्गत सभी आदिवासियों की समस्या का निदान कर दिया जाएगा।

किरोड़ी के साथ गोगुन्दा, खेरवाडा, प्रतापगढ़ व बांसवाडा के आदिवासीयों ने अपनी कई समस्याओं से अग्रवाल को अवगत करवाया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News