धोली बावड़ी में चाकू बाज़ी, पति ने पत्नी को मारा चाकू
उदयपुर 12 नवंबर 2019। शहर के धोली बावड़ी में आज सुबह एक पति ने आवेश में आकर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर मोहल्लेवासी इकठ्ठा हो गई। मोहल्लेवासियों को देखर एक बार पति मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में धानमंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
धानमंडी पुलिस थानाधिकारी मनीष चारण ने बताया की हमलावर पति आरिफ हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन निवासी धोली बावड़ी की मुखबिर की सूचना के आधार पर चेतक सर्किल से गिरफ्तार किया गया।
रोज़ झगड़ा करती थी और पैसे मांगती रहती इसलिए आवेश में आकर चाकू मार दिया
आरोपी आरिफ हुसैन ने पुलिस को बताया की उसकी पत्नी शेरबानो आये दिन उनसे झगड़ा करती रहती है व् पैसे मांगती रहती है। इसलिए उसने आवेश में आकर उसने शेरबानो को मार डालने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया।
दूसरी पत्नी थी, पहले वाली से तलाक हो चूका था
आरिफ ने पुलिस को यह भी बताया की शेरबानो उसकी दूसरी पत्नी थी। उसके पहले उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुकी है।
