बी एन कॉलेज के बाहर चाकूबाजी, एक छात्र घायल

घायल छात्र जावर माइंस का निवासी, एमबी अस्पताल में करवाया गया भर्ती 
 | 
भूपालपुरा थाना पुलिस ने दो हमलावर छात्रों को किया गिरफ्तार 

उदयपुर 7 मार्च 2020। आज दोपहर शहर के भोपाल नोबल्स कॉलेज के समीप स्कूली छात्रों के आपसी झगड़े में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। दो छात्रों ने आवेश में आकर आपसी रंजिश के चलते एक छात्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दिन दहाड़े हुई घटना से व्यस्त रहने वाली बी एन कॉलेज के आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

भूपालपुरा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार घायल छात्र सुनील मीणा निवासी जावर माइंस को एम बी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीँ हमलावर छात्र मोहम्मद आसिफ खान पिता मोहम्मद रफीक खान निवासी अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती और तौकीर खान पिता मोहम्मद इदरीस निवासी मुल्ला तलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनो छात्र शहर के गुरु गोविन्द सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र है। किसी मामले में आपसे में इन तीनो के बीच कोई पुरानी रंजिश चल रही है। आज बोर्ड की हिंदी की परीक्षा के बाद बी एन स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर बी एन कॉलेज के बाहर इन लोगो को आपस में झगड़ा हुआ और परिणामतः चाकू बाज़ी की घटना सामने आई।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News