हरियाणा के स्कूलों में बंद होगी नॉट वाली टाई, HSCPCR ने जारी की ये नई एडवाइजरी

 | 
हरियाणा के स्कूलों में बंद होगी नॉट वाली टाई, HSCPCR ने जारी की ये नई एडवाइजरी

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में स्कूल यूनिफॉर्म से नॉट वाली टाई की विदाई होगी। HSCPCR ने एडवाइजरी जारी कर नॉट वाली टाई की अनिवार्यता तुरंत खत्म करने को कहा है। यह बदलाव सभी सरकारी व निजी स्कूलों में होगा। शिक्षा विभाग और भिवानी बोर्ड को लेटर लिख दिया गया है।

जानकारी के अनुसार भिवानी के गांव फूलपुरा में स्कूल ड्रेस की टाई की वजह से 7 साल के बच्चे की जान चली गई थी। बच्चे के बड़े भाई की टाई खूंटी पर टंगी थी। छोटा भाई खेल-खेल में टाई पहनने की कोशिश करने लगा और टाई फंदा साबित हुई। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण ने कहा- टाई के कारण हादसों में बच्चों की मौत हो जाती है। Haryana News बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और एडवाइजरी जारी की गई है कि अब बच्चों के लिए पारंपरिक टाई लागू ना करें। इसके स्थान पर आई कार्ड से अटैच करने वाली टाई लागू करें।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News