जाने कौन, कहाँ से, कितने वोटो से जीता, कौन हारा, 70 वार्डो की स्थिति


जाने कौन, कहाँ से, कितने वोटो से जीता, कौन हारा, 70 वार्डो की स्थिति 

नगर निगम के 70 वार्डो की स्थिति
 
जाने कौन, कहाँ से, कितने वोटो से जीता, कौन हारा, 70 वार्डो की स्थिति

दिग्गज जो हारे - चंचल अग्रवाल (भाजपा), अतुल चंडालिया (भाजपा) , नजमा मेवाफरोश (कांग्रेस), शांता प्रिंस (कांग्रेस)

दिग्गज जो जीते - गोविन्द सिंह टांक, पारस सिंघवी, ताराचंद जैन, छोगालाल भोई (सभी भाजपा), अरुण टांक, प्रशांत श्रीमाली (कांग्रेस)

उदयपुर 19 नवंबर 2019।  उदयपुर नगर निगम के 70 वार्डो पर स्थिति साफ़ हो गई है। आइये आपको बताते है कौन उम्मीदवार कहाँ से कितने वोटो से जीता। 

भाजपाकी बात की जाये तो पार्टी के गोविन्द सिंह टांक, पारस सिंघवी, ताराचंद जैन, छोगालाल भोई जैसे महापौर और उपमहापौर के उम्मीदवार जीत चुके है जबकि भाजपा के मंडल अध्यक्ष और गुलाबचंद कटारिया के निकटवर्ती अतुल चंडालिया और भाजपा के पार्टी प्रवक्ता चंचल अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा। 

वही कांग्रेस के अरुण टांक, प्रशांत श्रीमाली, गौरव प्रताप सिंह जैसे युवाओ ने बाज़ी मारी है। जबकि पिछली बार कांग्रेस से बागी होकर लड़ने वाली नजमा मेवाफरोश इस बार कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ कर हार गई। 

अन्य पार्टियों में जनता सेना ने उदयपुर में खाता खोला उसके उम्मीदवार शोएब हुसैन ने वार्ड 45 से जीत दर्ज की। सीपीएम के राजेंद्र वसीटा ने वार्ड 16 से कड़े मुकाबले में 4 वोटो से जीत हासिल की। वही चार निर्दलीयों वार्ड 65 से पूनम चंद्र मोर, 39 से चंदू सुहालका, 41 से कमलेश मेहता तथा वार्ड 14 से मोहसिन खान ने जीत दर्ज की। प्रवीण रतलिया की उदयपुर बदलाव दल, आम आदमी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में कामयाब नहीं हुए। 

वार्ड वार उम्मीदवारों की स्थिति  

वार्ड न. 1 से वार्ड न. 7 

वार्ड न 1 से भाजपा के मुकेश गमेती ने कांग्रेस के बंशीलाल गमेती को 696 वोटो से, वार्ड न. 2 से भाजपा के लोकेश कोठरी ने कांग्रेस के महेंद्र पूर्बीया को 610 वोटो से ,  वार्ड न.3 से कांग्रेस के प्रशांत श्रीमाली ने भाजपा के अतुल चंडालिया को 291 वोटो से, वार्ड न.4 से कांग्रेस के अरुण टांक ने भाजपा के अनिल कुमावत को 1039 वोटो से, वार्ड न.5 से भाजपा की आशा सोनी ने कांग्रेस की पूर्णिमा सेन को 569 वोटो से, वार्ड न. 6 से कांग्रेस के शंकर चंदेल ने भाजपा को 280 वोटो से, वार्ड न.7 से कांग्रेस के हिदायतुल्लाह ने भाजपा के फरीदुद्दीन को 1833 वोटो से हराया। 

वार्ड न. 8 से वार्ड न. 15

वार्ड न.8 से भाजपा के धीरज ओड ने कांग्रेस के अहमद हुसैन को 392 वोटो से, वार्ड न.9 से भापना की हीरा देवी ने कांग्रेस की राजू देवी को 223 वोटो से, वार्ड न. 10 से कांग्रेस के गिरीश भारती ने भाजपा के राजेश वैष्णव को 211 वोटो से, वार्ड न.11 से भाजपा के महेंद्र भगोरा ने कांग्रेस के केसूलाल मीणा को 1079 वोटो से, वार्ड न.12 से भाजपा के मदन लाल दवे ने कांग्रेस के कौशल आमेटा को 317 वोटो से, वार्ड न.13 से कांग्रेस की चमन आरा ने 1633 वोटो से, वार्ड न.14 से निर्दलीय मोहसिन खान ने भाजपा के निर्मल पालीवाल को 182 वोटो से, वार्ड न.15 से भाजपा की चन्द्रकला ने कांग्रेस की निशा जैन को 540 वोटो से हराया।

वार्ड न. 16 से वार्ड न. 23   

वार्ड न. 16 से सीपीएम के राजेश वसीटा ने भाजपा के मनोज मेघवाल को मात्र 4 वोटो से, वार्ड न. 17 से भाजपा के ताराचंद जैन ने सुभाष चित्तोड़ा को 1032 वोटो से, वार्ड न.18 से भाजपा के महेश त्रिवेदी ने कांग्रेस के अजय जैन को 930 वोटो से, वार्ड न.19 से भाजपा के मोहन गुर्जर ने कांग्रेस के नारायण सुहालका को 684 वोटो से, वार्ड न.20 से भाजपा की संतोष मेनारिया ने कांग्रेस की शांता प्रिंस को 1115 वोटो से, वार्ड न.21 से भाजपा की राजकुमारी गन्ना ने कांग्रेस की जया औदीच्य को 1085 वोटो से, वार्ड न.22 से भाजपा के भंवर सिंह देवड़ा ने कांग्रेस के करण सिंह राठोड को 929 वोटो से, वार्ड न.23 से भाजपा की आरती वसीटा ने कांग्रेस की राखी लोट को 364 मतो से परास्त किया।   

वार्ड न. 24 से वार्ड न. 31 

वार्ड न.24 से कांग्रेस के भगवती डांगी ने मात्र 5 वोटो से निर्दलीय प्रत्याशी को, वार्ड न.25 से कांग्रेस के कुलदीप चारण ने भाजपा के आशीष कोठारी को 362 वोटो से, वार्ड न. 26 से भाजपा के देवेंद्र पुजारी ने कांग्रेस के चंद्रप्रकश वीर गुर्जर को 63 वोटो से, वार्ड न.27 से भाजपा की सोनिका जैन ने कांग्रेस की पायल कुंवर को 69 वोटो से, वार्ड न.28 से भाजपा के मुकेश शर्मा ने कांग्रेस के मनीष श्रीमाली को 128 वोटो से, वार्ड न.29 से कांग्रेस की लोकेश गौड़ ने भाजपा शांतिलाल जोशी को 769 वोटो से, वार्ड न.30 से भाजपा के रमेश जैन ने 486 वोटो से, वार्ड न. 31 से भाजपा की विद्या भावसार ने कांग्रेस की जयश्री राठौड़ को 856 वोटो से हराया।

वार्ड न. 32 से वार्ड न. 39 

वार्ड न. 32 से भाजपा की ललिता मेनारिया ने कांग्रेस के अर्जुन लाल मेनारिया को 294 वोटो से, वार्ड न. 33 से भाजपा के भंवर साल्वी ने कांग्रेस के रामलाल रेगर को 400 वोटो से, वार्ड न. 34 से भाजपा की माधुरी राठौड़ ने कांग्रेस की संतोष वागड़ी को 453 वोटो से, वार्ड न. 35 से कांग्रेस की मोनिका गुर्जर ने भाजपा की शीतल गुर्जर को 583 वोटो से, वार्ड न. 36 से भाजपा के भरत जोशी ने कांग्रेस के भूषण प्रकाश श्रीमाली को 562 वोटो से, वार्ड न. 37 से भाजपा के अरविन्द जारोली ने कांग्रेस के ललित मेनारिया को 276 वोटो से, वार्ड न. 38 से भाजपा के हेमंत बोहरा ने कांग्रेस के मनोहर सिंह मेड़तिया को 254 वोटो से, वार्ड न. 39 से निर्दलीय चंदू सुहालका ने भाजपा के जितेंद्र मारू को 154 वोटो से शिकस्त दी।   

वार्ड न. 40 से वार्ड न. 47 

वार्ड न. 40 से भाजपा के पूनम रावत ने कांग्रेस के दिनेश भोई को 426 वोटो से, वार्ड न.41 से निर्दलीय कमलेश मेहता ने भाजपा के दशरथ सिंह चुण्डावत को 61 वोटो से, वार्ड न.42 से भाजपा के वेणीराम साल्वी ने कांग्रेस के डालचंद साल्वी को 929 वोटो से, वार्ड न.43 से कांग्रेस के रवि तरवाड़ी ने भाजपा के गौतम को 459 वोटो से, वार्ड न.44 कांग्रेस के संजय भगतानी ने भाजपा के ललित सिंह को 96 वोटो से, वार्ड न.45 से जनता सेना के शोएब हुसैन ने भाजपा ऋषभ जैन को 151 वोटो से, वार्ड न.46 से भाजपा के मनोहर चौधरी ने कांग्रेस के सत्यनारायण टांक को 922 वोटो से, वार्ड न.47 से भाजपा के करणवीर सिंह ने कांग्रेस की ललित जैन को 296 वोटो से पटखनी दी।

वार्ड न. 48 से वार्ड न. 55 

वार्ड न. 48 से कांग्रेस की दीपिका चौधरी ने भाजपा की मधु सुराणा को 217 वोटो से, वार्ड न.49 से भाजपा की जयश्री असनानी ने कांग्रेस की महिमा चुघ को 765 वोटो से, वार्ड न.50 से कांग्रेस के गौरव प्रताप सिंह ने भाजपा के चंचल अग्रवाल को 508 वोटो से, वार्ड न.51 से भाजपा के पारस सिंघवी ने कांग्रेस के फतह सिंह राठौड़ को 73, वार्ड न. 52 से भाजपा की तारा शर्मा ने कांग्रेस के राममूर्ति धाबाई को 315 वोटो से, वार्ड न.53 से भाजपा के गोपाल जोशी ने कांग्रेस की गीता पालीवाल को 1476 वोटो से, वार्ड न.54 से भाजपा की रुचिका जैन ने कांग्रेस की शिल्पी जैन को 1151 वोटो से, वार्ड न.55 से कांग्रेस के मोहम्मद शादाब हुसैन ने भाजपा के उम्मीदवार को 1280 वोटो से शिकस्त दी। 

वार्ड न. 56 से वार्ड न. 63 

वार्ड न. 56 से कांग्रेस की शहनाज़ ने भाजपा की ज़ैनब सबील को 751 वोटो से,  वार्ड न. 57 से भाजपा के छोगालाल भोई ने कांग्रेस के राजेश दया को 373 वोटो से, वार्ड न.58 की डॉ शिल्पा पामेचा ने कांग्रेस की संगीता अरोड़ा को 1026 वोटो से, वार्ड न.59 से भाजपा के देवेंद्र साहू ने कांग्रेस की नजमा मेवाफरोश को 215 वोटो से, वार्ड न. 60 से कांग्रेस की नेहा कुमावत ने भाजपा की भारती शर्मा को 64 वोटो से, वार्ड न.61 से भाजपा के गोविन्द सिंह टांक ने कांग्रेस के अमित सुहालका को 1027 वोटो से, वार्ड न.62 से कांग्रेस की हितांशी शर्मा ने भाजपा की गीता देवी को 825 वोटो से, वार्ड न.63 से भाजपा की ज्योति लोहार ने कांग्रेस की सुंदर देवी को 261 वोटो से पराजित किया। 

वार्ड न.  64 से वार्ड न. 70 

वार्ड न.64 से भाजपा के राकेश जैन ने कांग्रेस के महेश धनावत को 261 वोटो से, वार्ड न.65 से निर्दलीय पूनम चंद्र मोर ने भाजपा के अनिल कुमार कटारिया को 540 वोटो से, वार्ड न 66 से भाजपा की रेखा ऊंटवाल ने कांग्रेस की चंदा सुहालका को 530 वोटो से, वार्ड न. 67 से भाजपा की कुसुम पंवार ने कांग्रेस की कंचन कुंवर राठोड को 67 वोटो से,  वार्ड न.68 से कांग्रेस की रेखा डांगी ने  भाजपा की गरिमा डांगीको मात्र 6 वोटो से, वार्ड न. 69 से कांग्रेस के अली असगर सनवाड़ी ने भाजपा के सुखलाल जैन को 19 वोटो से जबकि वार्ड न. 70 से कांग्रेस के भंवर लाल गमेती ने भाजपा के कमलेश को 469 वोटो से हराया। 

वोटो के लिहाज़ से सबसे बड़ी जीत वार्ड न 7 कांग्रेस के हिदायतुल्लाह ने 1833 वोटो से हासिल की है,जबकि वार्ड 13 से कांग्रेस की चमन आरा ने 1633 वोटो से जीत दर्ज की है तीसरी बड़ी जीत भाजपा के गोपाल जोशी ने 1476 वोटो से दर्ज की। 

अगर सबसे छोटी जीत सीपीएम के राजेंद्र वसीटा ने वार्ड 16 से मात्र 4 वोटो से, वार्ड 24 से कांग्रेस के भगवती डांगी ने 5 वोटो से जबकि कांग्रेस की रेखा डांगी ने वार्ड 68 से मात्र 6 वोटो से जीत हासिल की। भाजपा के दिग्गज पारस सिंघवी ने भी मात्र 73 वोटो से अपनी जीत हासिल की।   

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal