राष्ट्रीय वेस्टर्न जोन कराटे प्रतियोगिता के लिए कोशी व कनिशा चयनित

गोवा में होने वाली राष्ट्रीय वेस्टर्न जोन कराटे प्रतियोगिता के लिए लेकसिटी की कोशी व कनिशा जैन का चयन किया गया। 
 | 
दोनों बालिकायें अन्डर-10 आयु वर्ग में भाग लेगी।

उदयपुर। शहर के दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय वेस्टर्न जोन कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। 

जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में रविवार को 6 से 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का गोवा में होने वाली राष्ट्रीय वेस्टर्न जोन कराटे प्रतियोगिता के लिए लेकसिटी की कोशी व कनिशा जैन का चयन किया गया। 

वाॅली कराटे एकेडमी उदयपुर की सेनसई हीना जैन ने बताया कि उक्त दोनों बालिकायें अन्डर-10 आयु वर्ग में भाग लेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News