कोटा का चंबल गार्डन बनेगा राजस्थान का प्रमुख पर्यटन केंद्र
Udaipur Times, Rajasthan News: 12 जुलाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को चंबल गार्डन एवं किशोरपुरा मुक्तिधाम के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि चंबल गार्डन हाड़ौती की विरासत और कोटा की पहचान है। लगभग पाँच दशक पहले विकसित इस ऐतिहासिक स्थल को अब आधुनिक सुविधाओं के साथ नया स्वरूप दिया जाएगा, ताकि यह राजस्थान और देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान बना सके। Rajasthan News
चंबल नदी का प्राकृतिक सौंदर्य, निकट स्थित भगवान शिव का प्राचीन धार्मिक स्थल भीतरिया कुंड और आधुनिक सुविधाएं मिलकर इसे पर्यटन का नया आकर्षण बनाएंगी। उन्होंने कहा कि दो वर्ष बाद यह गार्डन केवल कोटा ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगा। Rajasthan News
कोटा को मिलने जा रही नई पहचान-खर्रा
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि लगभग 50 वर्ष पहले कोटा की पहचान बने चंबल गार्डन को अब आधुनिक सुविधाओं के साथ नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का विजन केवल चंबल गार्डन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे कोटा को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। इसी सोच के अनुरूप रिवर फ्रंट सहित शहर की अन्य पर्यटन परियोजनाओं को भी नई दिशा देने पर कार्य किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से अधिकाधिक पर्यटक कोटा आएं और शहर राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना सके। Rajasthan News
