सेवा निवृत्ति के बाद कोठारी की खान निदेशक के पद पर पदोन्नति

राज्य सरकार द्वारा ए. के. कोठारी को सेवा निवृत्ति के बाद वर्ष 2007-08 से निदेशक खान के पद पर पदोन्नत किया गया है।

 | 

सेवा निवृत्ति के बाद कोठारी की खान निदेशक के पद पर पदोन्नति

राज्य सरकार द्वारा ए. के. कोठारी को सेवा निवृत्ति के बाद वर्ष 2007-08 से निदेशक खान के पद पर पदोन्नत किया गया है।

कोठारी द्वारा वर्ष 2010 में खान विभाग में विभागीय अधिकारी लगाने हेतु उच्च न्यायालय जयपुर में याचिका पेश की गई थी जिसका निर्णय 23 जनवरी, 2013 को हुआ। माननीय न्यायालय द्वारा एक माह में निदेशक खान के पद की डी पी सी करने के आदेश दिए गये परन्तु उस समय राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध रिव्यू याचिका पेश कर निदेशक के पद पर विभागीय अघिकारी की नियुक्ति को चुनौती दी गयी थी।

कोठारी 31 मार्च, 2013 को राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गये। कोठारी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष अवमानना याचिका प्रस्तुत की। कोठारी की सेवानिवृत्ति के बाद राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2004 से निदेशक खान की लम्बित डी पी सी की बैठक आयोजित की गई एवं कोठारी को वर्ष 2007-08 से खान निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया।

कोठारी की सेवा निवृत्ति के बाद वर्ष 2013-14 में डी. एस. मारु को निदेशक के पद पर चयनित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News