स्कूलों में आज मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आज शहर के कई स्कूलों में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गयी। स्कूलों में विभन्न प्रकार की झांकिया और जन्मोत्सव के कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आज शहर के कई स्कूलों में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गयी। स्कूलों में विभन्न प्रकार की झांकिया और जन्मोत्सव के कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।
कल के दिन जन्माष्टमी होने से सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जिन स्कूलों में आज जन्माष्टमी नहीं मनाई गई, उन स्कूलों में जन्माष्टमी उत्सव गुरुवार को मनाई जाएगी।
शहर के सीडलिंग, जूनियर स्टडी, एमडीएस, किडज़ी में आज जन्माष्टमी मनाई गयी। इस दौरान स्कूलों में भगवान् श्री कृष्णा के विभिन्न स्वरूपों की झांकिया सजाई गई। स्कूलों में कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बालक- बालिकाओ ने भाग लिया। स्कूलों में मनाई गयी जन्माष्टमी का बच्चो ने दही की मटकिया फोड़कर जमकर आनन्द लिया।
स्कूलों में हुए संस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो ने कृष्णा की विभिन्न लीलाओं पर कविता और नाटक भी पेश किए।
वहीँ कल शहरभर में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी; इसे लेकर कान्हा के भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कल के उत्सव के लिए विभिन्न मंदिरों में की गई तैयारियां आज अंतिम दौर में रही। शहर के जगदीश चौक, अस्थल आश्रम, श्रीनाथ हवेली आदि में तैयारियां की गई। जन्माष्टमी को दिन भर मंदिरों में भजन-कीर्तन होंगे और मंदिरों पर शाम को भक्तों का रैला उमड़ेगा।
रात को रहेगी रौनक:
रात ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर शहर के विभिन्न मंदिरों में रात को भगवान के बाल स्वरुप के दर्शन होंगे। भगवान के जन्म के बाद उनके बाल स्वरूप को झूले में झुलाया जाएगा।
होगी विशेष आरती:
भगवान के जन्म के साथ ही रात बारह बजे विशेष आरती होगी। आरती के बाद भगवान को पंजेरी, केले, सेब, सूखे मेवों आदि का भोग लगाया जाएगा।
जगदीश चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता कल:
जगदीश चौक पर मटकी फोड़ का आयोजन कल होगा, इसको लेकर धर्मोत्सव समिति, जगन्नाथ मित्र मंडल आदि के कार्यकर्ता तैयारियां कर रहे हैं। यहां 25 फीट ऊंची मटकी बांधी जाएगी।
