राष्ट्रीय आइस स्केटिंग में कृष्णा कँवर ने जीता कांस्य पदक

राजस्थान के लिए आइस स्केटिंग में पहला पदक 
 | 
Ice Skatting

उदयपुर 28 दिसंबर 2025। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए उदयपुर की खिलाड़ी कृष्णा कँवर ने 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उदयपुर व राजस्थान का नाम रोशन किया।

राजस्थान आइस स्केटिंग संघ की सचिव रचना प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि  श्री राम स्केटिंग क्लब की कृष्णा कँवर ने यह पदक जीतकर राजस्थान के लिए आइस स्केटिंग में पहला पदक अर्जित किया है, जो प्रदेश के खेल इतिहास में अब तक का न सिर्फ पहला मेडल है बल्कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष अभिताभ और सचिव जगराज सहानी के साथ राजस्थान के संजीव  कुमार, मैनेजर अनिल, कोच और सभी खिलाड़ी, तथा कृष्णा के माता-पिता और परिवारजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने कृष्णा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

यह उपलब्धि न केवल कृष्णा कँवर के अथक परिश्रम का परिणाम है, बल्कि राजस्थान में आइस स्केटिंग को नई पहचान भी प्रदान करेगी।

KrishnaKanwar #IceSkatingIndia #NationalIceSkatingChampionship #UdaipurNews #RajasthanSports #UdaipurSports #WinterSportsIndia #ShortTrackSpeedSkating #RajasthanPride #WomenInSports