कृष्ण महारास में झूमे भक्त, ठाकुर जी को लगाया खीर का भोग

आयोजन पारंपरिक रूप से एवं सांस्कृतिक मान्यताओ व धार्मिक रीति रिवाजो के तहत किया गया। 

 | 
ras

उदयपुर। शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कल्ला कृति इवेंट्स द्वारा ऑर्बिट रिसोर्ट में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन पारंपरिक रूप से एवं सांस्कृतिक मान्यताओ व धार्मिक रीति रिवाजो के तहत किया गया। 

कोरोना दिशानिर्देश की पालना करते हुए पारंपरिक वेशभूशा मे प्रतिभाभागियो ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ बढ़ चड़ कर हिस्सा लिया। मान्यता है की प्रभु श्री कृष्ण गोपियो एवं राधा जी के साथ शरद पूर्णिमा की रात्रि का महारास रचाते हैं। 

इसी के प्रतीक के रूप में श्रीनाथ जी मंदिर, श्री विट्ठलनाथ जी मंदिर के साथ ही कहीं अन्य पुष्टिमार्गिय मंदिरो में भी यह आयोजन किया जाता रहा है। जिसमे भक्तगण धवल वस्त्र में महारास कर ठाकुरजी की आराधना या भक्ति करते हैं। इसी से प्रेरित होकर हिंदू संस्कृति एवं सनातन धर्म की परम्परा को युवा पीढ़ी तक पहुचाने के लिए शरद पूर्णिमा पर गरबा महारास का आयोजन किया गया। इस दौरान शरद पूर्णिमा के शीतल चाँद की रोशनी में ठाकुरजी को खीर का भोग लगाकर अमृतमयी प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News