लुटेरों द्वारा पेट में तीन गोलियां खाने के बाद भी बैंक को लूटने से बचाया: 201 विभूतियों को 'क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान'
संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा में अग्रणी विभूतियों को 21 विशिष्ट श्रेणियों में भव्य सम्मान
उदयपुर 1 अगस्त 2025। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा-मेवाड़ के प्रवक्ता रणवीर सिंह जोलावास ने बताया की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा – मेवाड़ द्वारा आयोजित भव्य "क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025" में पूज्य गुरु सुदर्शनाचार्य जी महाराज के दिव्य संत-सान्निध्य प्राप्त हुआ, राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक श्रीमती प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह तंवर विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। समारोह में समाज के उन उत्कृष्ट पुरुषों और महिलाओं को 21 विशिष्ट श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने विचारों, कर्मों, नेतृत्व, सेवा व संघर्ष के माध्यम से मेवाड़, क्षत्रिय समाज एवं भारतवर्ष को गौरवांवित किया। गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, सेवा और संस्कारों को समर्पित "क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025" आज नगर निगम सभागार, टाउन हॉल, उदयपुर में ऐतिहासिक गरिमा और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह की मुख्य प्रेरणा – प्रताप की दृढ़ता, पद्मिनी की मर्यादा और मीरा की भक्ति रही। विशेष रूप से उन वीरों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्र, संस्कृति, समाज और सेवा के क्षेत्र में अत्यंत साहसिक और अनुकरणीय कार्य किए, जिनमें एक ऐसा भी क्षत्रिय वीर शामिल रहे, जिन्होंने लुटेरों से मुठभेड़ में तीन गोलियां खाकर भी बैंक और जनहानि को बचाया।
प्रमुख सम्मानित श्रेणियाँ और विभूतियाँ:
🔶 महाराणा सांगा सम्मान – समाज के वरिष्ठ प्रेरक व्यक्तित्वों जैसे तेज सिंह शक्तावत, रावत मनोहर सिंह थाना, महाराज भगवत सिंह राणावत नेतावल, सोहन सिंह राणावत को प्रदान किया गया।
🔶 महाराणा कुंभा सम्मान – युवराज सिंह झाला, डॉ. जबर सिंह टाडावाड़ा जैसे क्षात्रधर्म निभाने वाले विशिष्टजनों को।
🔶 महाराणा उदय सिंह सम्मान – प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु IAS शक्ति सिंह राठौड़, RPS हरिश्चंद्र सिंह चुण्डावत, RAS दीपेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारियों को।
🔶 महाराणा प्रताप सम्मान – राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित नरेंद्र सिंह शेखावत (तीन गोलियों के बाद भी बैंक लूट से रक्षा), कर्नल केसर सिंह शाक्तावत, कर्नल रणधीर सिंह बस्सी, कमांडेंट अर्जुन सिंह, और स्पेशल ऑपरेशन 'सिंदूर' के जांबाज योगेंद्र सिंह चुण्डावत को।
🔶 महाराणी पद्मिनी सम्मान – डॉ. आंचल राठौड़, एडवोकेट धनश्री बाईसा, चंद्रमणि गोड सहित 8 गरिमामयी बाईसाओं को।
🔶 महाराणा अमर सिंह सम्मान – सतत समाज सेवा के लिए इंद्र सिंह राणावत (जोलावास), नारायण सिंह राजावत (सांवलिया सेवा संस्थान) व अनुज महाराज (रामकाज गौशाला)।
🔶 महाराणा राज सिंह सम्मान (खेल क्षेत्र) – डॉ. लोकेन्द्र सिंह राठौड़, सिद्दार्थ सिंह रलावता आदि।
🔶 महाराणा फतेह सिंह सम्मान (न्यायिक क्षेत्र) – चंद्रभान सिंह शाक्तावत, रावल प्रताप सिंह सोढा सहित छह न्याय सेवियों को।
🔶 भक्तिमय मीरा बाई सम्मान – संत महात्माओं व धार्मिक मार्गदर्शकों को।
🔶 राणा पूंजा सम्मान (ग्रामीण क्षेत्र के सेवाभावी) – हरेन्द्र सिंह सोलंकी, राजेन्द्र सिंह चौहान आदि।
🔶 बावजी चतुर सिंह सम्मान – समाज सेवा, साहित्य, इतिहास व लेखन के क्षेत्र में सहयोग देने वाले प्रबुद्धजन जैसे श्री राधेश्याम शर्मा, नीरज साल्वी (रक्तदाता) और लक्ष्मणपुरी गोस्वामी ।
🔶 महाराणा महेन्द्र सिंह सम्मान – मानवीय मूल्यों की रक्षा में साहस दिखाने वाले रणवीर सिंह जोलावास, जिन्होंने CPR और ब्लड कंट्रोल तकनीक से छः लोगों की जान बचाई, साथ ही चंदन सिंह देवड़ा (पत्रकार) व अन्य समाजसेवियों को।
🔶 महाराणा भूपाल सिंह सम्मान – शिक्षा, खेल और NCC में उत्कृष्ट 70 बालक-बालिकाएं सम्मानित हुए।
इस अवसर पर पूज्य संत सुदर्शनाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक श्रीमती प्रीति गजेन्द्र सिंह शेखावत, और राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर का गरिमामयी सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन रणवीर सिंह जोलवास द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

समाज के लिए बना प्रेरणा का मंच
जिलाध्यक्ष भंवर यादवेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि यह आयोजन मेवाड़ के इतिहास, पूर्व महाराणाओं के आदर्शों और समाज की ऊर्जा को जागृत करने वाला पर्व रहा। महामंत्री हेमेंद्र सिंह दवाणा ने इसे युवाओं में नेतृत्व, सेवा और आत्मगौरव की भावना को प्रज्वलित करने वाला आयोजन बताया। यह समारोह केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक संस्कार यज्ञ है – जो आज के युवा को शौर्य, संस्कृति और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करने वाला उज्ज्वल दीप बन चुका है।
समाजजन एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही विशेष
समारोह मे संभाग अध्यक्ष महाराज शक्ति सिंह कारोही, चनद्रगुप्त सिंह चौहान, संगीता कंवर कोठारिया, मार्गदर्शक इंद्र सिंह जोलावास, अजय सिंह पहल, शिवदान सिंह जोलावास, महिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना झाला, श्रीमती पिंकी गौड़, साहित्य सचिव महिपाल सिंह झाला, वित्त सचिव देवेंद्र सिंह लूणदा, उपमंत्री भानु प्रताप सिंह थाणा, संगठन मंत्री यशवर्धन राणावत, फतह सिंह सेमारी, सतपाल सिंह डोडिया, अमर सिंह बदराणा, जय सिंह जोधा, सोमेंद्र सिंह सोलंकी, चंद्रवीर सिंह दातड़ा, अजित सिंह खींची, डॉ. भारत सिंह देवड़ा सहित समाज के अन्य वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
