क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 25 दिसंबर को होगा आयोजित

क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 25 दिसंबर को होगा आयोजित 

रक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली क्षत्रिय विभूतियों का सम्मान होगा 

 
kshatriya samaj

मेवाड़ महाराणाओं के नाम से सम्मान कर गौरवशाली योगदान को स्मरण करेगी क्षत्रिय महासभा
क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 25 दिसम्बर "प्रताप चौक", भूपाल नोबल्स संस्थान में आयोजित होगा

उदयपुर 23 दिसंबर 2021। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा-मेवाड़ आगामी शनिवार दिनांक 25 दिसम्बर 2021 को सायं 3 बजे "प्रताप चौक", भूपाल नोबल्स संस्थान, परिसर में क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2021 आयोजित करने जा रहा है । 

उक्त समारोह की अध्यक्षता महाराज कुमार विश्वराज सिंह मेवाड़, महाराज कुवरानी सा. महिमा कुमारी मेवाड़, मुख्य अतिथि राजकुमारी दिया कुमारी जयपुर (राजसमंद सांसद), अतिविशिष्ट अतिथि कीर्ति सिंह वाघेला - शिक्षा मंत्री गुजरात सरकार, श्रीमती प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत विधायक (वल्लभनगर), ममता कंवर पंवार जिलाप्रमुख उदयपुर, सानिध्य दिग्विजय सिंह जी तंवर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राव शिवराज पाल सिंह इनायती उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, आशीर्वचन 1008 श्री श्री महंत करूणेश्वर पूरी जी रावल महाराज महंत कल्ला जी बावजी धाम केसरिया, विशिष्ट अतिथि तेज सिंह बांसी, प्रदीप सिंह सिंगोली, महेन्द्र सिंह आगरिया, बालू सिंह कानावत, हिम्मत सिंह झाला, संगीता कंवर कोठारिया, मोहब्बत सिंह राठौड़, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, कुमार लवदेव सिंह कुराबड़, मनवीर सिंह कृष्णावत, शक्ति सिंह कारोही का सानिध्य प्राप्त होगा ।

महासभा अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह रलावता ने क्षत्रिय सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की समाज की प्रतिभाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 15 वर्गों में वर्गीकृत कर सम्मानित किया जाएगा। क्षत्रिय महासभा शिक्षा, खेल, संस्कृति सभी क्षेत्रों में जनकल्याणकारी कार्य करते हुए पर्यावरण संरक्षण के भी निरन्तर कार्य कर रही है। क्षत्रिय सम्मान समारोह के माध्यम से नवयुवकों को प्रोत्साहन और प्रेरणा देने का प्रयास है।

महासभा के महासचिव हेमेंद्र सिंह दवाणा ने बताया की सम्मान समारोह में रक्षा सेवा, साहित्य, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में अपने कार्यों से समाज का नाम रोशन करने वाले क्षत्रिय विभूतियों का मेवाड़ के महाराणाओं के नाम से सृजित सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा। 

1)- महाराणा कुम्भा सम्मान - अपने उत्कृष्ट कार्य द्वारा समाज का नाम गौरवान्वित करने वाली विभूतियां
2)- महाराणा सांगा सम्मान - रक्षा क्षेत्र में समाज को गौरवान्वित करने वाले समाज की वरिष्ठ विभूति
3)- महाराणा उदय सिंह सम्मान - समाज की अविरल सेवा करने वाले अग्रणी हस्ताक्षर
4)- महाराणा प्रताप सम्मान 
5)- महारानी पद्मिनी सम्मान
6)- महाराणा अमर सिंह सम्मान 
7)- महाराणा कर्ण सिंह सम्मान
8)- महाराणा सज्जन सिंह सम्मान
9)- महाराणा राज सिंह सम्मान
10)- बावजी चतुर सिंह जी सम्मान
11)- महारानी कर्णावती सम्मान
12)- महाराणा जगत सिंह सम्मान
13)- महाराणा स्वरूप सिंह सम्मान
14)- महाराणा फतह सिंह सम्मान
15)- महाराणा भूपाल अवार्ड

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा-मेवाड़ के प्रवक्ता रणवीर सिंह जोलावास ने बताया की महासभा द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संभाग प्रभारी शक्ति सिंह करोही, जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह रलावता, महामंत्री हेमेंद्र सिंह दवाना, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह जोलावास, संगठन मंत्री गोविंद सिंह भीम का खेड़ा, मंत्री भानुप्रताप सिंह कृष्णावत आदि कार्यकरिणी पदाधिकारी उपस्थित थे । 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal