कुभा संगीत स्मारीका विमोचित


कुभा संगीत स्मारीका विमोचित

महाराणा कुम्भा संगीत परिषद् द्वारा प्रकाशित संगीतायन 2016 स्मारिका का विमोचन आज जिला कलेक्टर के कार्यालय में जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता द्वारा किया गया।

 

कुभा संगीत स्मारीका विमोचित

महाराणा कुम्भा संगीत परिषद् द्वारा प्रकाशित संगीतायन 2016 स्मारिका का विमोचन आज जिला कलेक्टर के कार्यालय में जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर परिषद् के मानद् सचिव डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी ने बताया कि बताया कि संगीत विषय पर प्रकाशित होने वाली राजस्थान की यह एक मात्र स्मारिका है जिसमे संगीत के विभिन्न विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि महाराणा कुम्भा संगीत परिषद् द्वारा गत 55 वर्षो से शास्त्रीय संगीत की विरासत को संरक्षण प्रदान करने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है।

परिषद् के अध्यक्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी सज्जन सिंह राणावत ने बताया कि 55वां कुम्भा समारोह 24 से 26 फरवरी को सुखाडि़या विश्वविद्यालय के सभागार मे आयोजित किया जाएगा। जिसमें अन्तराष्ट्रीय स्तर के संगीत कलाकार भाग लेंगे। इस अवसर पर डॉ.वाई.एस.कोठारी के अतिरिक्त एस.एस.राणावत, सुशील कुमार दशोरा, महादेव दामानी, नितिन कोठारी भी उपस्थित थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags