प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन कुंभ स्थापना एवं ज्वारा रोपण
तपागच्छ की उद्गम स्थलीआयड़ तीर्थ पर भगवान महावीर स्वामी जिनालय एवं जिनबिम्बों, गुरु बिम्बों, शासन रक्षक देव-देवियों की भव्य प्रतिष्ठा के अष्टाहनिका महोत्सव के दूसरे दिन कुंभ एवं दीपक स्थापना के साथ ही ज्वारा रोपण किया गया।

तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर भगवान महावीर स्वामी जिनालय एवं जिनबिम्बों, गुरु बिम्बों, शासन रक्षक देव-देवियों की भव्य प्रतिष्ठा के अष्टाहनिका महोत्सव के दूसरे दिन कुंभ एवं दीपक स्थापना के साथ ही ज्वारा रोपण किया गया।
महासभा के मंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, ज्वारा रोपण, दस दिगपाल, नवग्रह अष्ठ मंगल पाटला पूजन हेमलता बेन, श्रेणिक, निशा मनावत परिवार द्वारा की गई।
इस अवसर पर साध्वीश्री रत्नशीला, रत्नदर्शीता, कल्पदर्शीता एवं सिद्धिदर्शीता प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान इन पूजा की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को नवाणुं प्रकार की पूजा होगी।
