उदयपुर के संभाग प्रभारी बनें कुन्तीलाल जैन

जैन जनगणना जागरूकता अभियान
 | 
प्रमाणसागर महाराज के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में देश भर में चलाये जा रहे जैन गणना जागरूकता अभियान 

उदयपुर। परम पूज्य 108 प्रमाणसागर महाराज के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में देश भर में चलाये जा रहे जैन गणना जागरूकता अभियान के संभाग प्रभारी के रूप में उदयपुर के समाजसेवी कुन्तीलाल जैन को बनाया गया है।  

उक्त मनोनयन इस अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्दौर के प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की अनुशंषा पर राजस्थान राज्य के राष्ट्रीय प्रभारी जयपुर के अतुल बिलाला, मुख्य संयोजक राजेश बडजात्या एवं राष्ट्रीय सरंक्षक महेंद्र पाटनी ने उदयपुर सम्भाग के लिए कुन्तीलाल जैन  को सम्भागीय प्रभारी मनोनीत किया है। इनका मनोनयन  सामाजिक एवं  धार्मिक कार्यो में सक्रियता के साथ जुड़े होना एवं क्षेत्र में व्यापक जनाधार की स्थिति को ध्यान में रखकर किया गया है। 

जैन जनगणना जागरूकता अभियान में जैन को सम्पूर्ण जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार, सभी जैन परिवारों को ऑनलाइन फोर्म भरवाने का दायित्व सौंपा गया है। जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए अपने 15-20 स्टार सदस्यों की टीम बनाने एवं उसका व्हाटसप्प ग्रुप बनाने हेतु अधिकृत किया गया है।   

इस अभियान में सभी जैन परिवार को उपजति-गौत्र के स्थान पर केवल जैन ही लिखने का आव्हान किया गया है ताकि देश में जैनों की वास्तविक गणना प्रदर्शित हो सकें। 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन हेतु इंदौर से “मिले सुर मेरा तुम्हारा” पत्रिका भी प्रकाशित की जा रही है,जिसमे देश के विभिन्न राज्यों के राष्ट्रीय संरक्षक,राज्य के प्रभारी एवं राज्य के मुख्य संयोजको के नामों का समावेश होने सा होगाद्य जिसमे मोबाइल, व्हाटसप्प ग्रुप एवं ऑनलाइन के माध्यम से आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने की अहम भूमिका रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News