उदयपुर के नए एसपी होंगे कुंवर राष्ट्रदीप

राजस्थान सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 आईएएस और 75 आईपीएस के तबादले कर दिए। उदयपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप होंगे जो की राजेंद्र प्रसाद गोयल की स्थान लेंगे। जबकि निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल का तबादला जयपुर में क्राइम ब्रांच के एसपी के रूप में किया गया। इसी प्रकार नए संभागीय आयुक्त विकास भाले निवर्तमान संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा का स्थान लेंगे। जबकि निवर्तमान संभाग

 | 
उदयपुर के नए एसपी होंगे कुंवर राष्ट्रदीप

राजस्थान सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 आईएएस और 75 आईपीएस के तबादले कर दिए। उदयपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप होंगे जो की राजेंद्र प्रसाद गोयल की स्थान लेंगे। जबकि निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल का तबादला जयपुर में क्राइम ब्रांच के एसपी के रूप में किया गया। इसी प्रकार नए संभागीय आयुक्त विकास भाले निवर्तमान संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा का स्थान लेंगे। जबकि निवर्तमान संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा अब अजमेर संभाग के संभागीय आयुक्त का पद संभालेंगे। उल्लेखनीय है की प्रशासनिक सेवाओं इतना बड़ा फेरबदल विधानसभा चुनाव के पहले किया जा रहा है।

उदयपुर के नए एसपी कुंवर राष्ट्रदीप अब तक पुलिस उपायुक्त जयपुर (शहर) पूर्व के पद पर अपनी सेवाए दे रहे थे। जबकि नए संभागीय आयुक्त विकास भाले पूर्व में उदयपुर के जिला कलेक्टर भी रह चुके है।

उदयपुर के नए एसपी होंगे कुंवर राष्ट्रदीप

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News