कुशाग्र चित्तोड़ा ने रेटेड खिलाड़ीयों को हराया

स्व. श्रीमती हगामी बाई चेरीटेबल संस्थान द्वारा स्व. श्रीमती हगामी बाई स्मृति ईनामी ओप

 | 
कुशाग्र चित्तोड़ा ने रेटेड खिलाड़ीयों को हराया

स्व. श्रीमती हगामी बाई चेरीटेबल संस्थान द्वारा स्व. श्रीमती हगामी बाई स्मृति ईनामी ओपन शतरंज प्रतियोगिता गुरूवार को विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में शुरू हुई।

कुशाग्र चित्तोड़ा ने रेटेड खिलाड़ीयों को हराया

आयोजन सचिव हितेष कुमावत ने बताया की पहले दिन हुए तीन मुकाबलों में सेण्ट मेरिज के कुशाग्र चित्तोड़ा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहले व दूसरे चक्र में क्रमशः फीडे रेटेड खिलाड़ी हर्षित चण्डालिया व चयन दुरेजा को हराकर प्रतियोगिता का पहला व दूसरा उलटफेर किया। कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 9 फीडे रेटेड खिलाड़ी सहित कुल 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।

अतुल हिंगड़, रामवीर सिंह, धु्रव दक, गौतम कटारिया, सुधाकर, यश मण्डावरिया (3 अंक), मुदित बाबेल, विभव पामेचा, पल्लव चौधरी (2.5 अंक), दिव्यांशु बाबेल, आकाश कस्तुरी, कुशाग्र चित्तोड़ा, मोनिका साहू, हर्षित चण्डालिया, ओजस शुक्ला, अनिरूद्ध जैन, राकेश गोयल, वन्दन लोढ़ा, अंशुल भारद्वाज, भव्य गहलोत (2 अंक) बढ़त बनाए हुए है।

प्रतियोगिता का अगला चक्र कल प्रातः 08:00 बजे खेला जायेगा व समापन व पुरस्कार वितरण समारोह सांय 05:00 बजे होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News