कीर्गिज़स्तान का 20 सदस्यीय युवा दल उदयपुर पहुंचा

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत कीर्गिज़स्तान देश के 20 युवा सदस्य सोमवार को उदयपुर पहुंचे। उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर नेहरू युवा केन्द्र राजस्थान जयपुर के राज्य निदेशक श्यामसिंह राजपुरोहित के नेतृत्य में जिले के युवाओं ने मेहमानों स्वागत किया

 | 

कीर्गिज़स्तान का 20 सदस्यीय युवा दल उदयपुर पहुंचा

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत कीर्गिज़स्तान देश के 20 युवा सदस्य सोमवार को उदयपुर पहुंचे। उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर नेहरू युवा केन्द्र राजस्थान जयपुर के राज्य निदेशक श्यामसिंह राजपुरोहित के नेतृत्य में जिले के युवाओं ने मेहमानों स्वागत किया।

इसके पश्चात दल के सदस्यों ने उदयपुर के शिल्पग्राम का भ्रमण किया एवं यहां की कला एवं संस्कृति से रूबरू हुए। यह दल तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मोतीमगरी, आईआईएम, सिटी पैलेस, हिन्दुस्तान जिंक के जावर माइंस प्लांट तथा फुटबाॅल एकेडमी आदि स्थलों का भ्रमण करेगा।

Download the UT App for more news and information

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News