जागरूकता के अभाव नहीं हो पा रही पूर्ति

देश में सालाना 80 लाख ब्लड यूनिट की आवश्यकता होती है लेकिन आज भी जागरूकता के अभाव में जनता रक्तदान करने से कतराती है। जिस कारण आवश्कता के मुकाबले मात्र 38 लाख ब्लड यूनिट ही प्राप्त हो रही है। - उक्त बात आज रोटरी क्लब उदय व उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रतापनगर स्थित रेलवे इन्स्टीट्यूट में आयोजित रक्तदान शिविर में ऊभर कर सामनें आयी।

The post

 | 
जागरूकता के अभाव नहीं हो पा रही पूर्ति

देश में सालाना 80 लाख ब्लड यूनिट की आवश्यकता होती है लेकिन आज भी जागरूकता के अभाव में जनता रक्तदान करने से कतराती है। जिस कारण आवश्कता के मुकाबले मात्र 38 लाख ब्लड यूनिट ही प्राप्त हो रही है। – उक्त बात आज रोटरी क्लब उदय व उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रतापनगर स्थित रेलवे इन्स्टीट्यूट में आयोजित रक्तदान शिविर में ऊभर कर सामनें आयी।

रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि इस ओर सामूहिक प्रयास कर जनता में जागरूकता लानी चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में 1 ब्लड यूनिट भी रक्तदान करेगा तो देश की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाकर उत्तर-पश्चिम रेलवे मण्डल में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए प्रतिवर्ष 1 हजार ब्लड यूनिट एकत्रित करने का लक्ष्य तय कर रखा है; लेकिन इस बार जयपुर मण्डल द्वारा आयोजित रकतदान शिविर में ही एक हजार यूनिट एकत्रित हो चुकी है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा गत 15 जनवरी को अजमेर व आबू रोड़ में लगाये गये रक्तदान शिविर में अब तक 380 ब्लड यूनिट एकत्रित की जा चुकी है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब उदय की अध्यक्ष शालिनी भटनागर, रेलवे के रिजनल एरिया आफिसर हरफूल सिंह चौधरी, डॅा. प्रकाश मीना,दीपक डामोर, डालचन्दजोनल रेलवे इन्स्टीट्यूट के प्राचार्य सतपालसिंह मेहता,राघव भटनागर सहित अनेक रेलवे, रोटरी क्लब उदय व उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

शिविर में एचपीसीएल, सरल ब्लड बैंक, पेसिफिक डेन्टल कॉलेज, बालाजी आदि का सहयोग रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News