लेकसिटी मे फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिताऐ 30 मार्च से

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में प्रथम शंकरलाल मंगरूडिया स्मृति फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता 30 मार्च से आयोजित होगी।चेस इन लेकसिटी के सचिव विकास साहु ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे शहर के इच्छुक खिलाड़ी व विद्यालय अपनी प्रविष्टी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय में करा सकते है।

 | 
लेकसिटी मे फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिताऐ 30 मार्च से

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में प्रथम शंकरलाल मंगरूडिया स्मृति फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता 30 मार्च से आयोजित होगी।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 3,00,000/- रूपये होगी जिसका प्रथम, द्वितिय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः 30,000 रू., 20,000 रू., 15,000 रू. सहित प्रथम बीस स्थानो के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्गो व रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर इन पुरस्कारों को विभिन्न खिलाड़ी हासिल करेंगे साथ ही फीडे रेटिंग 1800 से कम विजेता को 25,000/- रूपये व फीडे रेटिंग 1500 से कम विजेता को 20,000/- रूपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता में फीडे रेटेड खिलाड़ीयों के साथ-साथ अनरेटेड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी फीडे रेटिंग को बढ़ायेंगे साथ ही अनरेटेड खिलाड़ीयों के लिए फीडे रेटिंग लेने का मौका रहेगा। साथ ही समर कप फीडे रेटिंग 9 जून से आयोजित होगी जिसमे फीडे रेटिंग 1600 से कम के खिलाडी हिस्सा लेगे ।

आयोजन प्रमुख अनिल मंगरूडिया के अनुसार प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक भारत के नम्बर 1 निर्णायक तमिलनाडु के अर्न्तराष्ट्रीय निर्णायक आर.अनन्त राम होंगे। प्रतियोगिता मे बिल्कुल कम फीस के साथ खिलाड़ीयों को इतना बडा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही खिलाड़ीयों को निःशुल्क ठहराने की होटल व्यवस्था व सभी खिलाडि़यों के खाने की निःशुल्क व्यवस्था जिसमें नाश्ता लंच व डिनर शामिल है। प्रतियोगिता में कुल 9 चक्र अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से खेले जायेंगे।

चेस इन लेकसिटी के सचिव विकास साहु ने बताया कि 30 मार्च से 4 अप्रेल तक होने वाली इस प्रतियोगिता मे शहर के इच्छुक खिलाड़ी व विद्यालय अपनी प्रविष्टी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय में करा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News