लेक सिटी ओपन सन्डे कप शतरंज प्रतियोगिता 24 नवंबर को

शहर के इच्छुक खिलाड़ी, विद्यालय व महाविद्यालय अपनी प्रविष्टी लखारा चैक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय पर 23 नवम्बर सायः 6ः00 बजे तक जमा करा सकते है।   
 | 
सभी खिलाड़ियों के लंच की निःशुल्क व्यवस्था और 27,200 रूपये की ईनामी राशि 

चेस इन लेकसिटी व भास्करन चेस एकेडमी की मेजबानी मे लेकसिटी ओपन सन्डे कप शतरंज प्रतियोगिता 24 नवम्बर रविवार को भास्करन अधिबन चेस एकेडमी चेसमेन चेस एकेडमी, मा कर्मा साहु धाम, सेलिब्रेशन माॅल के सामने मे शुरू होगी। 

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता स्विस पद्धति के अंतर्गत 5 चक्रो मे खेली जाएगी। इस 1 दिवसीय प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग मे प्रथम से 6वे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो को पुरूस्कार तथा शेष सभी खिलाड़ियो को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 

शहर के इच्छुक खिलाड़ी, विद्यालय व महाविद्यालय अपनी प्रविष्टी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय पर 23 नवम्बर सायः 6ः00 बजे तक जमा करा सकते है। प्रतियोगिता का पहला चक्र 10ः00 बजे से खेला जाएगा। उक्त 1 दिवसीय प्रतियोगिता मे 66 ट्राॅफी दी जाएगी। 1 दिवसीय इस प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 27,200 रूपये होगी व सभी खिलाड़ियो के लंच की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। 

उक्त प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग मे वर्ग ए में अण्डर 11, 9, 7, 5 व वर्ग बी मे सिनियर वर्ग, अण्डर 19, 17, 15, 13, मे ओवर ऑल विजेता को 1500 रूपये व ट्राॅफी व प्रति वर्ग मे प्रथम स्थान पर 1000 रूपये व ट्राफी, दुसरे स्थान पर 700 रूपये व ट्राफी, तीसरे स्थान पर 500 रूपये व ट्राफी साथ ही चौथे स्थान से 6वे स्थान तक ट्राफी व प्रति ग्रुप मे बालिका में प्रथम स्थान पर 1000 रूपये व ट्राफी, दुसरे स्थान पर 700 रूपये व ट्राफी, तीसरे स्थान पर 500 रूपये व ट्राॅफी प्रदान की जायेगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News