झील हितैषी नागरिक मंच ने निकाली चार क्विटंल जलकूंभी
मंच का जिला प्रशासन से आग्रह हैं कि कुम्हारिया तालाब को अलग ना समझा जावें यह भी झील का एक हिस्सा हैं ऐसा ज्ञात हुआ हैं कि इस तालाब का सफाई का ठेका नहीं हुआ हैं जबकि होना चाहिए।

झील हितैषी नागरिक मंच के हाजी सरदार मोहम्मद, कमलेश पुरोहित, सोहनलाल कल्याणा, किशोर गहलोत, बद्रीलाल, प्रकाश परिहार, हाजी नूर मोहम्मद, अनवर शेख, भवरलाल शर्मा ने पिछोला झील के रंगसागर में श्रमदान कर कुम्हारिया तालाब से आई लगभग चार क्विटंल जलकूंभी व जलिय घास निकाली व साथही फूल मालाओं की बंद थैलिया, शराब व पानी की खाली बोतले, जूते चप्पल, कपड़े आदि गंदगी निकाली।
मंच का जिला प्रशासन से आग्रह हैं कि कुम्हारिया तालाब को अलग ना समझा जावें यह भी झील का एक हिस्सा हैं ऐसा ज्ञात हुआ हैं कि इस तालाब का सफाई का ठेका नहीं हुआ हैं जबकि होना चाहिए।
जलकुंभी यही से पनपती हैं ओर अम्बापोल पुलिया के नीचे बने मोखो से रंगसागर, तीरामंगरी, चांदपोल, बाहरीघाट, इमलीघाट, नई पुलियाव स्वरूप सागर तक फैलती हैं। अत: कुम्हारिया तालाब में फैल रही जलकुंभी को जल्द से जल्द निकाली जावें। मंच पूर्व में भी कई बार अनुरोध कर चुका हैं लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान ही नहीं जा रहा हैं।