झील प्रेमियों ने पिछोला के अमरकुंड पर किया श्रमदान

पिछोला के अमरकुंड पर आयोजित रविवारीय श्रमदान में झील क्षेत्र से घरेलु कचरे से भरे बोरे, नारियल,थर्मोकोल,प्लास्टिक,पूजन सामग्री एव भारी मात्र में जलीय खरपतवार निकाली गई। झील मित्र संस्थान,झील संरक्षण समिति एवम डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रमदान

 | 
झील  प्रेमियों ने पिछोला के अमरकुंड पर किया श्रमदान

पिछोला के अमरकुंड पर आयोजित रविवारीय श्रमदान में झील क्षेत्र से घरेलु कचरे से भरे बोरे, नारियल,थर्मोकोल,प्लास्टिक,पूजन सामग्री एव भारी मात्र में जलीय खरपतवार निकाली गई। झील मित्र संस्थान,झील संरक्षण समिति एवम डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रमदान में मोहन सिंह, रमेश चंद्र राजपूत, प्रवीण भटनागर, एफप्रो के पल्लव दत्ता, दीपेश स्वर्णकार, तेज शंकर पालीवाल, व नन्दकिशोर शर्मा ने भाग लिया।

इस अवसर पर झील प्रेमियो ने झील किनारे के ऐसे सिवर मेन हाेल जिनमें झील का पानी रिसाव हो रहा है, उनका निरिक्षण कर लीकेज को चिंहित करने की मांग की। झील का जल स्तर कम होने पर लिकेज ढूंढना मुश्किल हाेगा। अतः लीकेज चिन्हित कर ग्राउटिंग और अन्य मरम्मत सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News