लेक पेट्रोल टीम ने पॉलिथीन ज़ब्त की

नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर की लेक पेट्रोल टीम की कार्यवाही 
 
 | 
अवैध तरीके से मछली पकड़ने वाले 5 लोगो के कांटे डोर भी ज़ब्त किये 
 

उदयपुर 7 जनवरी 2020। न्यास अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) के निर्देशानुसार लेक पेट्रोल प्रभारी देवेन्द्र सैनी एवं लेक पेट्रोल टीम द्वारा आज सुन्दरवास, सेवाश्रम चौराहा, हाथीपोल, मोती चोहट्टा एवं कृषि मण्डी क्षेत्र से पाॅलिथीन जब्त करने की कार्यवाही की गई। 

इस कार्यवाही के दौरान प्रतिष्ठानों से कुल 204 किलोग्राम पाॅलिथीन जब्त की गई एवं शास्ति के रूप में कुल 7,000/- रू. का जुर्माना वसूल किया गया। 

साथ ही सार्वजनिक तालाब पिछोला, स्वरूपसागर एवं फतहसागर झील में अवैध तरीके से मछली पकडने वाले 5 व्यक्तियों के कांटे-डोर इत्यादि सामग्री जब्त की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News