झील स्वच्छता श्रमदान : सीवर रिसाव रोकने का आग्रह

झील मित्र संस्थान, झील संरक्षण समिति तथा गांधी मानव कल्याण सोसाइटी के साझे में रविवार को पीछोला झील पर श्रमदान व संरक्षण संवाद हुआ।

 | 

झील स्वच्छता श्रमदान : सीवर रिसाव रोकने का आग्रह

उदयपुर, 7 जून 2019, झील मित्र संस्थान, झील संरक्षण समिति तथा गांधी मानव कल्याण सोसाइटी के साझे में रविवार को पीछोला झील पर श्रमदान व संरक्षण संवाद हुआ।

संवाद में झील प्रेमियों ने प्रशासन से चांदपोल पुलिया से दाइजी पुलिया के बीच पीछोला में निरंतर हो रहे सीवर रिसाव को रोकने के पुख्ता उपाय करने के आग्रह को दोहराया । संवाद में सुझाव दिया गया कि गड़िया देवरा से चांदपोल तक डाली गई नई लाइन के बाद अब यंहा पड़ी चालीस साल पुरानी क्षतिग्रस्त लाइन में पूरी तरह सीवर प्रवाह को रोकना जरूरी है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर श्रमदान कर सतह पर तैरती प्लास्टिक की बोतलों, पॉलीथिन व अन्य कचरे को हटाया गया। श्रमदान में दिगम्बर सिंह, पल्लब दत्ता, प्रकाश तिवारी, रामलाल गहलोत, द्रुपद सिंह, रमेश चंद्र राजपूत, तेज शंकर पालीवाल, नंदकिशोर शर्मा, डॉ अनिल मेहता ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News