देश के टॉप 10 हॉलिडे डेस्टिनेशंस में लेकसिटी छठे स्थान पर
राजस्थान का कश्मीर, पूर्व का वेनिस और झीलों की नगरी के रूप में विख्यात लेकसिटी यानि उदयपुर को विश्व के पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशंस के शुमार किया गया है। ट्रिप एडवाइजर की वर्ष 2018 की ट्रेवल्स चॉइस रैंकिंग में भारत के टॉप 10 हॉलिडे डेस्टिनेशंस में उदयपुर छठे स्थान पर सबसे ज़्यादा पसंदीदा पर्यटक स्थल चुना गया है। इस लिस्ट में राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगर के रूप में जाना जाने वाला जयपुर और गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर को भी स्थान मिला है।

ट्रिप एडवाइजर की रैंकिंग में उदयपुर को छठा स्थान मिला है जबकि नई दिल्ली प्रथम स्थान पर है वही गोवा और जयपुर क्रमशः दुसरे और तीसरे स्थान पर काबिज़ है। चौथे स्थान पर मनाली (हिमाचल प्रदेश), पांचवे स्थान पर मायानगरी मुंबई (महाराष्ट्र) , सातवे स्थान पर ताज नगरी आगरा (उत्तर प्रदेश), आठवे स्थान पर राजस्थान का जैसलमेर तथा नौवे स्थान पर कर्णाटक की राजधानी बेंगलुरु और दसवे स्थान पर केरल का कोच्चि शहर को शुमार किया गया है।
लेकसिटी की होटल्स भी टॉप लिस्ट में
ट्रिप एडवाइजर के ट्रेवल्स चॉइस के वर्ष 2018 के दुनिया व भारत के सर्वश्रेष्ठ होटल्स में उदयपुर के होटल्स को भी चुना गया है। विश्व के टॉप 25 होटल्स में उदयपुर के द लीला पैलेस को 13वे स्थान पर रखा गया है। द लीला पैलेस को भारत के टॉप 25 होटल्स में दूसरा स्थान मिला है। वहीँ इस लिस्ट में द ताज लेक पैलेस चौथे और द ओबेरॉय उदय विलास को 7वे स्थान पर रखा गया है।
उल्लेखनीय है की झीलों के इस शहर को पूर्व में भी बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशंस के रूप में चुना गया है। कोन्डे नास्ट ट्रेवलर इंडिया रीडर्स ट्रेवल अवार्ड की ओर से बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशंस के ख़िताब से नवाज़ा जा चूका है। इसके अलावा उदयपुर को ट्रेवल एंड लेज़र मैगज़ीन के वर्ष 2009 में विश्व की सबसे खूबसूरत सिटी का दर्जा दिया गया था।