लेकसिटी तरसा लेकिन सोमकागदर में 62 मिमी वर्षा दर्ज
उदयपुर, 05 अगस्त 2019 जिले में जारी वर्षा के दौर में सोमवार सुबह 8.30 बजे बीते चौबीस घण्टों के द

उदयपुर, 05 अगस्त 2019 जिले में जारी वर्षा के दौर में सोमवार सुबह 8.30 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 62 मिलीमीटर वर्षा सोमकागदर वर्षा मापक केन्द्र पर दर्ज हुई। हालाँकि लेकसिटी पर दिन भर बादल छाए रहे। उमस भी रही लेकिन एक बार फिर घनघोर घटाएं छाने के बाद भी बरसात को लोग तरसते ही रह गए।
जल संसाधन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में उदयसागर व झाड़ोल पर 3-3 मिलीमीटर, वल्लभनगर 35 मिलीमीटर, जयसमंद, 14 मिलीमीटर, केजड़ 13 मिलीमीटर, ओगणा 4 मिलीमीटर, देवास 18 मिलीमीटर, सोम पिक अप 6 मिलीमीटर, ऋषभदेव 19 मिलीमीटर, कोटड़ा 51 मिलीमीटर, खेरवाड़ा 42 मिलीमीटर व बावलवाड़ा जलाशय पर 60 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।