विश्व शतरंज महासंघ द्वारा लेकसिटी के कुल 103 फीडे रेटेड खिलाड़ी हुए
विश्व शतरंज महासंघ द्वारा जारी फीडे रेटिंग लिस्ट में लेकसिटी के 7 ओर शातिरों ने अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग हांसिल की। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि मुज्जफर हुसैन 1335, अक्षिता जैन 1314, अक्षय जांगीड़ 1193, हीना साहू 1183, निमित जैन 1129, धेर्य पोखरना 1023 व अर्णव गौतम 1002 अंक की फीडे रेटिंग हांसिल की।

सचिव विकास साहू ने बताया कि इन खिलाड़ीयों के आधार पर लेकसिटी ने फीडे रेटेड खिलाड़ीयों का शतक पूर्ण किया है। चेस इन लेकसिटी ने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पिछले 8 वर्षो से फीडे रेटिंग प्रतियोगिताएँ में लेकसिटी के शातिरों को मौका देकर उन्हे इस मुकाम तक पहुचाया है। लेकसिटी के लिए यह मौका स्वर्णीम इतिहास से कम नहीं जब शहर में 100 से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी के साथ-साथ एक फीडे आर्बिटर व फीडे स्ट्रक्टर, चार सिनीयर नेशनल आर्बिटर व एक नेशनल स्ट्रक्टर हो गये है।