लेकसिटी ओपन बाॅस इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप विद्यालय शतरंज महाकुंभ कल से

चेस इन लेकसिटी, एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल व एम.डी.एस. चेस क्लब हिरणमगरी सेक्टर-3 की संयुक्त मेजबानी में लेकसिटी ओपन भारद्वाज ओवरसिज़ सर्विस इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप शतरंज प्रतियोगिता शनिवार 03 फरवरी से दोपहर 3 बजे हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी।

 | 

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में जिसमें कक्षा 1 से 3 व कक्षा 4 से 8 व कक्षा 9 से 12 की टीम हिस्सा लेगी जिसमे अब तक वर्ग ए मे 20, वर्ग बी मे 42 व वर्ग सी मे 12 टीमो की प्रविष्टि प्राप्त हो चुकी है। प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन स्थान प्राप्त टीमों को कुल ईनामी राशि 21,000/- नकद पुरस्कार, ट्राॅफी व सभी खिलाड़ीयों को स्मृति चिन्ह् प्रदान किए जाएगें साथ ही प्रत्येक वर्ग में बोर्ड प्राइज भी दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्कुलों की बालिका वर्ग की टीमों मे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यालयों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

प्राचार्या डाॅ. निधि माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 5 चक्रों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता अन्तराष्ट्रीय स्वीस पद्वति से सी.बी.एस.ई. टीम चैम्पियनशीप पेर्टन से आयोजित होगी। इच्छुक विद्यालय अपनी प्रविष्टी आज शुक्रवार तक जमा करा सकते है। प्रतियोगिता का पहला चक्र शनिवार दोपहर 3ः30 पर खेला जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News