लेकसिटी ओपन बाॅस इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप विद्यालय शतरंज महाकुंभ शुरू

चेस इन लेकसिटी, एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल व एम.डी.एस. चेस क्लब हिरणमगरी सेक्टर-3 की संयुक्त मेजबानी में लेकसिटी ओपन भारद्वाज ओवरसिज़ सर्विस इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप शतरंज प्रतियोगिता आज शनिवार 03 फरवरी से दोपहर 3 बजे हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। पहले दिन हुए मुकाबलों में सेट एथोनीज, एम.डी.एस. असेन्ट इन्टरनेशनल, सिडलिंग मोडर्न पब्लिक स्कूल,

 | 
लेकसिटी ओपन बाॅस इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप विद्यालय शतरंज महाकुंभ शुरू

चेस इन लेकसिटी, एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल व एम.डी.एस. चेस क्लब हिरणमगरी सेक्टर-3 की संयुक्त मेजबानी में लेकसिटी ओपन भारद्वाज ओवरसिज़ सर्विस इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप शतरंज प्रतियोगिता आज शनिवार 03 फरवरी से दोपहर 3 बजे हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में शुरू हुई।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में 326 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन स्थान प्राप्त टीमों को कुल ईनामी राशि 21,000/- नकद पुरस्कार, ट्राॅफी व सभी खिलाड़ीयों को स्मृति चिन्ह् प्रदान किए जाएगें साथ ही प्रत्येक वर्ग में बोर्ड प्राइज भी दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्कुलों की बालिका वर्ग की टीमों मे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यालयों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजेन्द्र तेली के अनुसार पहले दिन हुए मुकाबलों में सेट एथोनीज, एम.डी.एस. असेन्ट इन्टरनेशनल, सिडलिंग मोडर्न पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, महाराणा मेवाड़ विद्या मन्दिर सहित वरियता प्राप्त स्कूलों की टीमों ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता का अगला चक्र रविवार प्रातः 08ः30 बजे खेला जायेगा। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह सांय 03ः30 बजे होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News