लेकसिटी ओपन अण्डर 15 व 19 आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता 23 मई से

एम.डी.एस. चेस कल्ब व राजपुताना चेस एकेडमी की मेजबानी व चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान मे लेकसिटी ओपन अण्डर 15 व 19 बालक बालिका हेतु लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता 23 मई मंगलवार प्रातः 11 बजे से सेक्टर 3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कुल मे आयोजित होगी।

 | 

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता मे दोनो वर्गों में प्रथम 3 स्थान पर आने वाले बालक बालिका को मुख्य पुरूस्कार व शेष सभी शातिरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाऐगें। प्रतियोगिता के निर्णायक पारूल राठोड़ व गायत्री कटारिया ने बताया कि प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्वति से 5 या 6 चक्रो में खेली जाएगी जिसमें वर्ष 1998 से 2001 तक जन्म दिनांक वाले खिलाडी अण्डर 19 आयु वर्ग में और 2002 के बाद जन्म दिनांक वाले खिलाड़ी अण्डर 15 आयु वर्ग में हिस्सा लेगें। प्रतियोगिता का पहला चक्र 23 मई मंगलवार प्रातः 11 बजे खेला जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News