लेकसिटी ओपन अण्डर 7 व 13 आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता 22 अप्रैल से

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता मे दोनो वर्गों में प्रथम 3 स्थान पर आने वाले बालक बालिका को मुख्य पुरूस्कार व शेष सभी शातिरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाऐगें। प्रतियोगिता के निर्णायक निलेश कुमावत व मनीष चण्डालिया ने बताया कि प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 5 या 6 चक्रो में खेली जाएगी जिसमें वर्ष 2004 से 2009 तक जन्म दिनांक वाले खिलाडी अण्डर 13 आयु वर्ग में और 2010 से 2014 तक जन्म दिनांक वाले खिलाड़ी अण्डर 7 आयु वर्ग में हिस्सा लेगें।

 | 
लेकसिटी ओपन अण्डर 7 व 13 आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता 22 अप्रैल  से

चेस इन लेकसिटी द्वारा लेकसिटी ओपन अण्डर 7 व 13 बालक बालिका हेतु शतरंज प्रतियोगिता 22 अप्रैल से साय 4 बजे सेक्टर 3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कुल मे आयोजित होगी।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता मे दोनो वर्गों में प्रथम 3 स्थान पर आने वाले बालक बालिका को मुख्य पुरूस्कार व शेष सभी शातिरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाऐगें। प्रतियोगिता के निर्णायक निलेश कुमावत व मनीष चण्डालिया ने बताया कि प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 5 या 6 चक्रो में खेली जाएगी जिसमें वर्ष 2004 से 2009 तक जन्म दिनांक वाले खिलाडी अण्डर 13 आयु वर्ग में और 2010 से 2014 तक जन्म दिनांक वाले खिलाड़ी अण्डर 7 आयु वर्ग में हिस्सा लेगें।

प्रतियोगिता का पहला चक्र 22 मार्च शनिवार साय 4 बजे खेला जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय मे शुक्रवार तक जमा करा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News