भारतीय पर्यटको की पसंदीदा पर्यटन स्थल में लेकसिटी टॉप 2 पर
लेकसिटी दिवाली की छुट्टियों में घूमने के लिए भारतीय पर्यटकों की गोवा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा पसंद करने वाली जगह बन गई है।होटल्स डॉट कॉम के सर्वे के अनुसार पांच साल तक पांचवें स्थान पर रहा उदयपुर इस वर्ष 2016 में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसने कश्मीर और शिमला को भी पीछे छोड़ दिया है।
| Oct 20, 2016, 11:05 IST

वहीं विदेशों में टॉप- 5 पसंदीदा स्पॉट की बात करें तो दुबई पहले नंबर पर है। जबकि बाली और फुकेट ने टॉप-5 में एंट्री की है। पट्टाया और हांगकांग इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। हालही जारी यह सर्वे रिपोर्ट 30 अक्टूबर से 3 नवंबर के दौरान दिवाली की छुट्टियों के लिए 1 जनवरी से 30 सितंबर के बीच की गई बुकिंग्स के आधार पर तैयार की गई है।
वीकेंड का प्लान हो या राजनीतिक बैठकें, सम्मेलन या कोई रॉयल वेडिंग, आयोजनों के लिए उदयपुर का नाम सबसे पहले आता है। फिल्म शूटिंग के लिए भी काफी मुफीद है। होटल्स डॉट कॉम के सर्वे रिर्पोट के मुताबिक दीपावली की छुट्टियां के लिए फिलहाल उदयपुर में दो से तीन माह पूर्व की एडवांस बुकिंग चल रही है।
Source: Dainik Bhaskar