भोपाल इन्टरनेशनल ग्रेडमास्टर चेस टूर्नामेन्ट के लिए लेकसिटी के शातिर घोषित

खेल एवं युवा मंत्रालय मध्यप्रदेश व एकेडमी ऑफ़ चेस एजूकेशन भोपाल की मेजबानी में मध्यप्रदेश शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ व विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में होने वाली भोपाल इन्टरनेशनल ग्रेडमास्टर चेस टूर्नामेन्ट हेतू लेकसिटी के 11 खिलाड़ीयों का दल रवाना होगा।

 | 

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षक व सचिव विकास साहू के मार्गदर्शन में लेकसिटी से सेन्ट एन्थोनीज स्कूल के अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी ध्रुव दक, गौतम कटारिया, अरूण कटारिया, दिव्यांशु बाबेल, प्रणव गांधी, अंकुर अग्रवाल, मितांश साहू, तुषार डामोर, कुनाल छाबड़ा, अनिरूद्ध साहू व तनमय नलवाया हिस्सा लेंगे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 11,08,000/- रूपये है। प्रतियोगिता 21 से 28 दिसम्बर को भोपाल में 10 चक्रों में आयोजित होगी। गोरतलब है कि पिछले वर्ष इसी प्रतियोगिता में लेकसिटी के नमन पोरवाल ने 10 चक्र की इस प्रतियोगिता में अन्तिम चक्र में शानदार खेल का प्रदर्षन कर जीत दर्ज की तथा परिणाम स्वरूप रेटिंग 1201 से 1500 में नमन ने बेस्ट खिलाड़ी का खिताब अपने नाम हासिल किया और 15000 रूपये जीता।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News