लेकसिटी की बेटी गौरवी ने 6.35 घंटे में 36 किमी की दूरी तय कर बनाया नया कीर्तिमान
राजस्थान स्थापना दिवस पर प्रदेश को पहला तोहफा लेकसिटी की गौरवी सिंघवी ने दिया है। उसने रविवार को समुद्र में 6 घंटे 35 मिनट और 34 सेकंड में 36 किलोमीटर तैरकर सी-स्विमिंग में नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। गौरवी ने इसी सप्ताह 16.8 किलोमीटर की दूरी 3.58 घंटे में तय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। चौदह साल की उम्र रिकॉर्ड कायम करने वाली गौरवी पहली तैराक हैं। गौरवी ने सुबह 11 बजे सी-लिंक वर्ली (मुंबई) से तैरना शुरू किया। छह घंटे 35 मिनट व 34 सेकंड पर वह गेेटवे ऑफ इंडिया पहुंची
राजस्थान स्थापना दिवस पर प्रदेश को पहला तोहफा लेकसिटी की गौरवी सिंघवी ने दिया है। उसने रविवार को समुद्र में 6 घंटे 35 मिनट और 34 सेकंड में 36 किलोमीटर तैरकर सी-स्विमिंग में नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। गौरवी ने इसी सप्ताह 16.8 किलोमीटर की दूरी 3.58 घंटे में तय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। चौदह साल की उम्र रिकॉर्ड कायम करने वाली गौरवी पहली तैराक हैं। गौरवी ने सुबह 11 बजे सी-लिंक वर्ली (मुंबई) से तैरना शुरू किया। छह घंटे 35 मिनट व 34 सेकंड पर वह गेेटवे ऑफ इंडिया पहुंची, तो पिता अभिषेक सिंघवी, मां शुभ सिंघवी और कोच महेश पालीवाल खुशी से उछल पड़े। कोच ने रिकॉर्ड के लिए 7 से 8 घंटे का टारगेट रखा था।
गौरवी को स्विमिंग के दौरान आठ बार पानी पिलाया गया। उसने छह बार चॉकलेट और दो बार केले भी खाए। गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचते मम्मी-पापा ने लाडली को गला से लगा लिया। गौरवी ने बांहे फैलाकर अपने इरादे पर जीत का संकेत दिया। शाम को जैसे ही यह समाचार उदयपुर पहुंचा, खेल प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब गौरवी इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास से महज एक कदम दूर हैं। गौरवी के सी स्वीमिंग के रिकॉर्ड तोडऩा किसी भी तैराक के लिए काफी मुश्किल रहेगा।
गौरवी 30 किलोमीटर की दूरी तेज और लगभग एक जैसी स्पीड के साथ तय की। गेटवे रूट के लाइट हाउस पर मौसम ने मिजाज बदल दिया। हवा मंद होने का असर लहरों पड़ा। गौरवी को परेशानी होने लगी। यहां 30 मिनट में गौरवी करीब 300 मीटर ही तैर पाई। उसे लहरों से जूझते देख कर माता-पिता प्रार्थना करने लगे। लेकिन झीलों के शहर की तैराक ने हिम्मत नहीं हारी।
गौरवी सिंघवी अपने माँ शुभ सिंघवी, पिता अभिषेक सिंघवी और कोच महेश पालीवाल के साथ
गौरवी के मम्मी-पापा अभिषेक व शुभ सिंघवी ने कहा कि यह ईश्वर के आशीर्वाद और देशवासियों की शुभकामनाओं की जीत है। बिटिया पर हमें नाज है उसने पूरे देश का मान बढ़ाया है। वहीँ कोच महेश पालीवाल गौरवी होनहार और प्रतिभावान तैराक है। उसकी उपलब्धि पर सभी तैराकों को नाज है। हमें पूरी उम्मीद है वह इंग्लिश चैनल नए कीर्तिमान के साथ पार करेगी। गौरवी स्ट्रोक और स्पीड उसकी सबसे बड़ी शक्ति हैं।
ललित सिंह झाला, जिला खेल अधिकारी, उदयपुर ने कहा कि स्थापना दिवस पर गौरवी ने राजस्थान को अनमोल तोहफा दिया है। उसे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने, आगे के प्रशिक्षण के लिए विशेष अनुदान राशि स्वीकृत करने सरकार को सोमवार को ही पत्र भेजा जाएगा। गौरवी ने उदयपुर संभाग का मान बढ़ाया है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal