लेकसिटी की जलपरी गौरवी ने 9.23 घंटे में 47 किमी की दूरी तय कर बनाया नया कीर्तिमान

लेकसिटी की गौरवी सिंघवी ने आज मुंबई के जुहू बीच के खारदण्डा से गेटवे ऑफ़ इंडिया तक अरब सागर की लहरों पर लगातार 9 घंटे 23 मिनट तैरकर 47 किलोमीटर की दूरी तय कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। गौरवी की इस उपलब्धि ने न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। गौरवी ने आज तड़के सुबह साढ़े तीन बजे जुहू बीच के खारदण्डा से अरब सागर में अपने सफर का आगाज़ किया तथा दोपहर लगभग डेढ़ बजे लगातार 9 घंटे 23 मिनट तैरकर जैसे ही वह गेटवे ऑफ़ इंडिया पर अपना सफर पूरा किया तो वहां मौजूद उनके माता पिता (शुभ-अभिषेक सिंघवी) तथा उनकी सहपाठी छात्राओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चौदह साल की उम्र रिकॉर्ड कायम करने वाली गौरवी पहली तैराक हैं।

 | 
लेकसिटी की जलपरी गौरवी ने 9.23 घंटे में 47 किमी की दूरी तय कर बनाया नया कीर्तिमान

लेकसिटी की गौरवी सिंघवी ने आज मुंबई के जुहू बीच के खारदण्डा से गेटवे ऑफ़ इंडिया तक अरब सागर की लहरों पर लगातार 9 घंटे 23 मिनट तैरकर 47 किलोमीटर की दूरी तय कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। गौरवी की इस उपलब्धि ने न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।

गौरवी सिंघवी के कोच महेश पालीवाल ने बताया की गौरवी ने आज तड़के सुबह साढ़े तीन बजे जुहू बीच के खारदण्डा से अरब सागर में अपने सफर का आगाज़ किया तथा दोपहर लगभग डेढ़ बजे लगातार 9 घंटे 23 मिनट तैरकर जैसे ही वह गेटवे ऑफ़ इंडिया पर अपना सफर पूरा किया तो वहां मौजूद उनके माता पिता (शुभ-अभिषेक सिंघवी) तथा उनकी सहपाठी छात्राओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चौदह साल की उम्र रिकॉर्ड कायम करने वाली गौरवी पहली तैराक हैं।

लेकसिटी की जलपरी गौरवी ने 9.23 घंटे में 47 किमी की दूरी तय कर बनाया नया कीर्तिमान

उल्लेखनीय है की इससे पूर्व भी गौरवी सिंघवी ने 27 मार्च 2017 को अरब सागर समुद्र में 6 घंटे 35 मिनट और 34 सेकंड में 36 किलोमीटर तैरकर सी-स्विमिंग में नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। गौरवी ने उसी सप्ताह 16.8 किलोमीटर की दूरी 3.58 घंटे में तय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। गौरवी ने सुबह 11 बजे सी-लिंक वर्ली (मुंबई) से तैरना शुरू किया था और लगभग छह घंटे 35 मिनट व 34 सेकंड पर वह गेेटवे ऑफ इंडिया पहुंचकर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

लेकसिटी की जलपरी गौरवी ने 9.23 घंटे में 47 किमी की दूरी तय कर बनाया नया कीर्तिमान लेकसिटी की जलपरी गौरवी ने 9.23 घंटे में 47 किमी की दूरी तय कर बनाया नया कीर्तिमान

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News