इन्द्र को रिझानें एवं यज्ञ में आहूति देने उमड़े लखारा चौक व्यापारी

उदयपुर में बारीश का मौसम होने के बावजूद बारीश नहीं होने के कारण लखारा चौक व्यापार संघ इन्द्र को रिझाने एवं संघ द्धारा लखारा चौक में आज किये गये इन्द्र यज्ञ में आहूति देने व्यापारी उमउ़ पड़े। रविवार प्रातः 9 बजे इन्द्र यज्ञ का आयोजन किया गया।

 | 

मुख्य आयोजक ब्रजमोहन अग्रवाल ने बताया कि संघ द्वारा पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया गया। संघ ने आमजन की चिंता को ध्यान में रखकर सभी की ओर से व्यापारियों ने 108 आहूतिया दे कर शहर में इन्द्रदेव से पर्याप्त वर्षा की कामना की ताकि जनता एवं किसानों के मुरझायें हुए चेहरों पर रौनक आ सकें।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

यज्ञ के समापन पर 108 आहुतियां दी गयी और 101 किलो चूरमें का प्रसाद वितरीण किया गया। इस आयोजन में समस्त लखारा चौक व्यवसायियों ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News