हरियाणा के लाखों BPL परिवारों को अब नहीं मिलेगा सरसों का तेल, सीधा खाते में आएंगे 250 रुपये

 | 
हरियाणा के लाखों BPL परिवारों को अब नहीं मिलेगा सरसों का तेल, सीधा खाते में आएंगे 250 रुपये 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के लाखों BPL परिवारों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में बीपीएल परिवारों को अब राशन डिपो से दो लीटर सरसों तेल नहीं मिलेगा। सरकार ने तेल की जगह 250 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजने का फैसला किया है। अगस्त से लागू इस व्यवस्था का लाभ 39.89 लाख बीपीएल परिवारों को मिलेगा।

15 अगस्त के बाद भुगतान शुरू होने की संभावना है। अब तक लाभार्थियों को राशन डिपो से दो लीटर कच्ची घानी सरसों तेल 100 रुपये में मिलता था। बाजार में इसकी कीमत करीब 280 से 400 रुपये तक है।

खाद्य एवं आपूर्ति ऑल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के मीडिया प्रभारी गुरतेज सिंह सोढ़ी ने बताया कि पिछली बार भी नकद भुगतान शुरू होने से तेल का स्टॉक आठ माह तक डिपुओं पर पड़ा रहा था। बाद में अतिरिक्त कमीशन देना पड़ा था।

100 रुपये में मिलता था दो लीटर सरसों का तेल

तेल से नकद और फिर तेल, अब दोबारा नकद

वर्ष 2018 में डिपो से एक लीटर तेल मिलता था। बाद में मात्रा दो लीटर कर दी गई। वर्ष 2021 में तेल की आपूर्ति प्रभावित होने पर 250 रुपये खाते में भेजे गए। वर्ष 2022 में फिर डिपो से तेल देना शुरू कर दिया गया। यह व्यवस्था 2024 तक जारी रही। अब अगस्त 2026 से फिर नकद भुगतान किया जाएगा।

डिपुओं पर 20 लाख लीटर तेल पड़ा : हैफेड के पास उपलब्धता कम होने के कारण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डिपुओं पर पुराना स्टॉक बचा हुआ है। 7,411 राशन डिपुओं पर करीब 20 लाख लीटर तेल मौजूद है।

सरसों की सरकारी खरीद कम होने के कारण 250 रुपये खाते में भेजने की अस्थाई तौर पर व्यवस्था लागू की गई है। सरसों की कमी पूरी होते ही दोबारा से तेल देंगे। -राजेश नागर, खाद्य आपूर्ति मंत्री, हरियाणा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News