हरियाणा में 25 हजार की बाइक पर लाखों का चालान, जाने पूरा मामला ?

 | 
हरियाणा में 25 हजार की बाइक पर लाखों का चालान, जाने पूरा मामला ?

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में पटौदी चौक पर नियमित वाहन जांच के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने ट्रैफिक पुलिस के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बाइक पर इतने चालान पेंडिंग मिले कि उनकी कुल जुर्माना राशि बाइक की असल कीमत से भी दस गुना ज्यादा निकल गई।

जानकारी के मुताबिक, पटौदी चौक जोनल अधिकारी ASI प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान  टीम को एक बाइक आती हुई दिखाई दी तो पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया और राइडर से गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा। 

जब राइडर पुलिस के सामने एक भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। शक होने पर जब ASI प्रदीप कुमार ने ट्रैफिक पुलिस के डिजिटल डिवाइस पर मोटरसाइकिल का नंबर डालकर उसकी डिटेल चेक करी, तो उनके होश उड़ गए। जांच में सामने आया कि इस बाइक पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 51 चालान पेंडिंग थे।

जब पुलिस ने इन सभी चालानों की कुल जुर्माना राशि जोड़ी, तो वह आंकड़ा 2.13 लाख रुपए तक पहुंच चुका था।

पुलिस ने बाइक की इंपाउंड

मिली जानकारी के अनुसार, इतनी भारी-भरकम जुर्माना राशि और नियमों के प्रति ऐसी लापरवाही को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया। नियमों के मुताबिक कार्रवाई करते हुए ASI प्रदीप कुमार की टीम ने इस बाइक को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News