Udaipur Times, Haryana News, रेवाड़ी/नूंह : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में खेल नर्सरियों में फर्जी कोच बनाकर 8.37 लाख रुपए के गबन मामले में नूंह में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में नूंह के तत्कालीन जिला खेल अधिकारी (DSO) मनोज शर्मा, कार्यवाहक DSO मनोज कुमार, उप अधीक्षक राममेहर, फर्जी कोच मोहम्मद असफाक व साजिद खान शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक मनोज शर्मा अब रेवाड़ी में DSO हैं। 30 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति है। वे मेडिकल लीव पर चले गए हैं। Haryana News
दरसअल, नલ્हड़ मेडिकल कॉलेज में एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारी मोहम्मद असफाक और लिफ्टमैन साजिद खान को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कबड्डी नर्सरी का प्रभार दिया गया था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार असफाक ने फर्जी कोच बनकर 20 हजार रुपए महीना वेतन लिया और अनुबंधित गाड़ियों पर चालक बनकर भी खेल विभाग को चूना लगाया। साजिद खान के खाते में भी नर्सरी कोच के नाम पर राशि ट्रांसफर की गई।