कूरियर की ऑनलाइन बुकिंग पर क्लिक करते ही उड़े लाख रूपये
शहर के हिरणमगरी सेक्टर 11 निवासी एक महिला को ऑनलाइन कूरियर कम्पनी सर्च करना महंगा पड़ गया। महिला का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से एक लाख रूपये उड़ा दिए। महिला ने सूरजपोल पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

उदयपुर 10 अक्टूबर 2019, शहर के हिरणमगरी सेक्टर 11 निवासी एक महिला को ऑनलाइन कूरियर कम्पनी सर्च करना महंगा पड़ गया। महिला का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से एक लाख रूपये उड़ा दिए। महिला ने सूरजपोल पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 11 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ट्विंकल राजानी ने रिपोर्ट में बताया की उसे एक पार्सल कोरियर करना था तो गूगल पर सर्च कर दो तीन कूरियर कंपनी के नमबर पर कॉल किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। लेकिन कुछ देर बाद महिला के पास एक कॉल आया जिसने अपने आप को ट्रेवल्स एजेंसी से बताकर कूरियर सम्बन्धी जानकारी मांगी। कॉलर ने ऑनलाइन प्रक्रिया समझाते हुए मोबाइल पर लिंक भेजा और डिटेल भरने को कहा। लिंक को क्लिक करते ही महिला का मोबाइल हैक हो गया।
महिला का मोबाइल हैक होते ही ऑनलाइन ट्रांसक्शन शुरू हो गया। महिला संभालती उसके पहले ही उसके खाते से एक लाख रूपये उड़ गए। अब पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
