लेकसिटी की जादूगर आंचल पहुंची “मास्टरपीस-2017” के फाइनल में

लिविंग टैलेण्ट की ओर से विश्व में पहली बार आयोजित अन्तरमहाद्विपीय मल्टी टैलेण्ट फेस्टिवल "मास्टरपीस-2017" के फाईनल राउंड में जगह बनाकर उदयपुर निवासी जादूगर आंचल ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।

 | 

लेकसिटी की जादूगर आंचल पहुंची “मास्टरपीस-2017” के फाइनल में

लिविंग टैलेण्ट की ओर से विश्व में पहली बार आयोजित अन्तरमहाद्विपीय मल्टी टैलेण्ट फेस्टिवल “मास्टरपीस-2017” के फाईनल राउंड में जगह बनाकर उदयपुर निवासी जादूगर आंचल ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।

15 दिसंबर को दुबई फेस्टिवल सिटी में विश्व के अनेक निर्णायकों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए आंचल ने फाईनल राउंड में पहुंचकर 15 फाईनलिस्ट प्रतिभागियों में अपना स्थान बनाया।

“परफोर्मिंग आर्ट कैटेगरी” के फाईनल राउंड में पहुंचकर जादूगर आंचल ने निश्चित रूप से भारत की जादू कला का सम्मान बढाया है। दुबई से आने के बाद 21 दिसम्बर से जयपुर के मानसरोवर में “आंचल मैजिकल फेयर” द्वारा दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करने वाली है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News