लेकसिटी के नमन ने जीता खिताब, बिलो 1500 में बेस्ट खिलाड़ी
खेल एवं युवा मंत्रालय मध्यप्रदेश व एकेडमी आॅफ चेस एजूकेशन भोपाल की मेजबानी में मध्यप्रदेश शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ व विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई भोपाल इन्टरनेशनल ग्रेडमास्टर चेस टूर्नामेन्ट मे लेकसिटी के नमन पोरवाल ने 15000 रूपये का पुरूस्कार जीता।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षक व सचिव विकास साहू के मार्गदर्शन में लेकसिटी के शातिर नमन पोरवाल ने 10 चक्र की इस प्रतियोगिता में अन्तिम चक्र में शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीत दर्ज की तथा परिणाम स्वरूप रेटिंग 1201 से 1500 में नमन ने बेस्ट खिलाड़ी का खिताब अपने नाम हासिल किया और 15000 रूपये जीता।
साथ ही अन्य खिलाड़ीयो में अरूण कटारिया, गौतम कटारिया, मितांश साहू, प्रणव गांधी, चिन्मय जैन जो अन्तिम चक्र हारकर विभिन्न वर्गो के पुरूस्कार से चुक गए। साथ ही नमन पोरवाल 60 अंक, अरूण कटारिया 20 अंकों के साथ अपनी अन्तर्राष्ट्रीय फिड़े रेटिंग में इज़ाफा किया। नमन ने क्रुतिका साहु, महिला फीडे मास्टर मोनिका भूमनी, पराशर धेर्या, अनिष्का विक्रम, रूद्रनारायण को हराकर 5 अंक हासिल किए।