लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ बने इम्पीरियल चेम्बर आॅफ काॅमर्स के सलाहकार
इम्पीरियल चैम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इन्इस्डस्ट्री के सलाहकार के रूप में लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने अपनी सहमति प्रदान की है। महानिदेशक सुनील दत्त गोयल ने कहा की लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ का इम्पीरियल चैम्बर में सलाहकार के रूप में जुड़ना चेम्बर के लिये गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा श्रीमति ममता माहेश्वरी (सोमानी) को मेवाड चैप्टर (उदयपुर, राजसमंद, भीलवाडा एवं चित्तौड़गढ) के संभागीय महासचिव पद पर नियुक्त किया है।

इस अवसर पर लक्ष्यराज सिंह ने बताया कि इस वर्ष इम्पीरियल चैम्बर की प्रमुख गतिविधियों में राजस्थान प्रदेश को जल स्वावलम्बी बनाना, बालिका शिक्षा, डिजीटल शिक्षा, महिला रोजगार एवं युवाओं को स्व-रोजगारोन्मुखी बनाना हमारी प्राथमिकता रहेंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान की संस्कृति व धरोहर की रक्षा करना तथा पुरानी विरासत भवनों, बावडियों एवं पुराने जल स्त्रोतों के पुर्नउत्थान एवं रख-रखाव के लिये तकनीकी सहायता सहित सभी प्रकार की मदद करने के प्रयास करेंगे।