मास्को में प्रो.यादव को लाल बहादुर शास्त्री अवार्ड
उदयपुर 19 जून 2019, मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के समाज शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्र

उदयपुर 19 जून 2019, मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के समाज शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. पूरण मल यादव रूस की राजधानी में मॉस्को में लाल बहादुर शास्त्री अवार्ड से नवाज़ा जायेगा।
प्रो. पूरण मल यादव, समाज शास्त्र विभागाध्यक्ष, समन्वयक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, निदेशक, जनसंख्या अनुसंधान केन्द्र, (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली) मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी, उदयपुर को भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय उत्कृष्ट अवार्ड मास्को (रूस) में दिनांक 29 जून 2019 को मिलेगा।
प्रोफेसर पूरण मल यादव को यह अवार्ड भारत में उनके सद्भावना के लिए किए गए कार्यों एवं वंचितों और शोषितों को समाज की मुख्य धारा में जोडने के प्रयासों और संसार में शांति और एकता के लिए व्यक्तिगत अन्तर्राष्ट्रीय योगदान के लिए दिया जायेगा।