मावली से लाल सिंह झाला आउट पुष्कर डांगी इन, वल्लभनगर से भाजपा के उम्मीदवार होंगे उदयलाल डांगी


मावली से लाल सिंह झाला आउट पुष्कर डांगी इन, वल्लभनगर से भाजपा के उम्मीदवार होंगे उदयलाल डांगी

मेवाड़ की सियासत में आज दो महत्वपूर्ण हलचल हुई। पहली हलचल मावली विधानसभा सीट की है जहाँ कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी लाल सिंह झाला की बजाय पुष्

 

मावली से लाल सिंह झाला आउट पुष्कर डांगी इन, वल्लभनगर से भाजपा के उम्मीदवार होंगे उदयलाल डांगी

मेवाड़ की सियासत में आज दो महत्वपूर्ण हलचल हुई। पहली हलचल मावली विधानसभा सीट की है जहाँ कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी लाल सिंह झाला की बजाय पुष्कर डांगी को हरी झंडी दिखाई। मावली में भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियों ओर बाहरी उम्मीदवार मैदान में उतारे थे जिसका मावली में विरोध हो रहा था। ऐसे में जनभावना के मद्देनज़र कांग्रेस ने आखिरी वक़्त पर अपना उम्मीदवार पुष्कर डांगी को बना लिया। पुष्कर डांगी स्थानीय उम्मीदवार है। जबकि हॉट सीट वल्लभनगर विधानसभा सीट पर आखिरकार भाजपा ने जनता सेना के महाराजा रणधीर सिंह और कांग्रेस के गजेंद्र सिंह शक्तावत में मुकाबले में उदयलाल डांगी पर दांव खेला है।

मेवाड़ की हॉट सीट मानी जा रही वल्लभनगर सीट जहाँ से पिछली बार मोदी लहर के बावजूद भी भाजपा प्रत्याशी की ज़मानत ज़ब्त करवाने वाले जनता सेना सुप्रीमो महाराजा रणधीर सिंह भींडर इस बार पुनः मैदान में है। कांग्रेस की ओर से स्वर्गीय गुलाब सिंह शक्तावत की सुपुत्र गजेंद्र सिंह शक्तावत के मुकाबले भाजपा ने यहाँ से ओबीसी कार्ड खेलते हुए उदयलाल डांगी को मैदान में उतारा है। डांगी समर्थकों ने दोपहर में ही टिकट की चर्चा आने के बाद आतिशबाजी कर दी थी। जबकि अधिकृत घोषणा रात को हुई। उदयलाल भींडर पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष रह चुके है।

इधर कांग्रेस ने उदयपुर जिले की मावली विधानसभा में कार्यकर्ताओं और डांगी समाज के रुख को देखते हुए टिकट बदल दिया और रविवार रात लाल सिंह झाला के बजाय पुष्कर डांगी को उम्मीदवार बना दिया गया। यह घोषणा होते ही मावली चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शनिवार को कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी लाल सिंह झाला ने नामांकन भरा था, लेकिन उनके साथ मावली के कार्यकर्ता नदारद थे। बताया जाता है की पुष्कर डांगी के लिए हार्दिक पटेल की भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात करने की चर्चा सामने आई थी। शनिवार को जब झाला नामांकन भर रहे थे तब पुष्कर डांगी के गांव खेमली में उनके समर्थको और डांगी समाज के लोगों की सभा में ऐलान हो गया कि पुष्कर डांगी निर्दलीय लड़ेंगे।

पुष्कर डांगी के निर्दलीय ताल ठोंकने की घोषणा के बाद मावली से भाजपा के लिए राह आसानी हो गई थी। इसी संभावना को देखते हुए कांग्रेस ने अपना टिकट बदल दिया है। टिकट बदले जाने में लाल सिंह झाला जो कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हैं उनकी सहमति की भी चर्चा सामने आ रही है। अब मावली से भाजपा के उम्मीदवार धर्मनारायण जोशी की राह आसान नहीं रही है क्युकी भाजपा उमीदवार धर्मनारायण जोशी को भी बाहरी बताकर भाजपा के ही कुलदीप सिंह चुण्डावत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर चुके है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal