सिन्धुधाम में लाललोई मनायेंगें 13 जनवरी को

पूज्य सिन्धी पंचायत जवाहर नगर द्वारा सिन्धुधाम में हर साल की तरह इस साल भी लाललोई उत्सव बडे धूमधाम से मंगलवार 13 जनवरी को मनाया जायगा।

 | 
सिन्धुधाम में लाललोई मनायेंगें 13 जनवरी को

पूज्य सिन्धी पंचायत जवाहर नगर द्वारा सिन्धुधाम में हर साल की तरह इस साल भी लाललोई उत्सव बडे धूमधाम से मंगलवार 13 जनवरी को मनाया जायगा।

पूज्य पंचायत के अध्यक्ष जयपाल साधवानी एवं अतिथियों द्वारा रात्रि 9 बजे पूजा व आरती के बाद लाललोई में अग्नि प्रज्जवलित की जायेगी । इस दिन सब लोग लाललोई की पूजा कर उसकी परिक्रमा कर रेवडी सिंगदाने का परसाद चढाते हैं और मन्नत मांगते है।

जवाहर नगर युवा सेवा समिति एवं जवाहर नगर महिला संगठन द्वारा स्टाल लगाकर रेवडी सिंगदाने व पकोडी पुलाव का परसाद वितरण किया जायेगा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News