ज़मीन के पेटे 50 लाख हड़पने के मामले में भूमाफिया गिरफ्तार

ज़मीन के पेटे 50 लाख हड़पने के मामले में भूमाफिया गिरफ्तार

गैंग बनाकर एक महिला व् एक पुरुष को फ़र्ज़ी तरीके से भूखंड का खातेदार बनाकर एग्रीमेंट तैयार कर 5 करोड़ में सौदा तय कर 50 लाख रूपये ऐंठने के आरोप में गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने एक महिला समेत 6 ठगो को पूर्व में 3 अगस्त 2019 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आज पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों प्रीतम सिंह उर्फ़ बंटी और प्रेम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया।

 

ज़मीन के पेटे 50 लाख हड़पने के मामले में भूमाफिया गिरफ्तार

उदयपुर 19 सितंबर 2019, गैंग बनाकर एक महिला व् एक पुरुष को फ़र्ज़ी तरीके से भूखंड का खातेदार बनाकर एग्रीमेंट तैयार कर 5 करोड़ में सौदा तय कर 50 लाख रूपये ऐंठने के आरोप में गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने एक महिला समेत 6 ठगो को पूर्व में 3 अगस्त 2019 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आज पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों प्रीतम सिंह उर्फ़ बंटी और प्रेम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया।

गोवर्धन विलास थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया की 5 करोड़ में सौदा तय कर फ़र्ज़ी तरीके से एग्रीमेंट कर 50 लाख रूपये हड़पने के मामले में शेष अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर प्रीतम सिंह उर्फ़ बंटी पिता हरिसिंह राजपूत निवासी हिरणमगरी सेक्टर 14 एवं प्रेम सिंह पिट प्रताप सिंह राजपूत निवासी देबारी को गिरफ्तार किया गया।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

उल्लेखनीय है की इससे पूर्व 3 अगस्त 2019 को इसी मामले में फ़र्ज़ी महिला खातेदार हकरी बाई पत्नी होमजी निवासी अमरा डूंगरी सेरिया सलूम्बर समेत कुल खेमराज उर्फ़ विक्रम गमेती पिता किशन गमेती निवासी पाराखेत हिरणमगरी, शंकर लाल डांगी पिता हुक्मीचंद डांगी निवासी केशरपुरा एकलिंगपुरा प्रतापनगर, रोशन लाल डांगी पिता हुक्मीचंद डांगी निवासी केशरपुरा एकलिंगपुरा प्रतापनगर, पप्पू उर्फ़ कोबरा डांगी पिता लेहरी लाल डांगी निवासी डांगीयो का गुडा लखावली हाल विस्तार सी ब्लॉक तथा भंवर लाल डांगी पिता डालूजी डांगी निवासी कानपुर प्रतापनगर को गिरफ्तार किया गया था।

ज़मीन के पेटे 50 लाख ऐंठने वाली फ़र्ज़ी गैंग का पर्दाफाश एक महिला समेत 6 गिरफ्तार

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal